LSG vs DC IPL 2025 : आईपीएल के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और लखनऊ को 159 रन पर ही रोक दिया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े। राहुल ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रिंस यादव के खिलाफ छक्का लगाया अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही उन्होंने टीम को 8 विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाई। राहुल 57 रन बनाकर अक्षर पटेल के साथ नाबाद रहे। अक्षर ने 34 रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेलबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम ने 52, मिशेल मार्श ने 45 और आयुष बदोनी ने 36 रनों की पारी खेली। मार्करम ने भी 2 विकेट लिए।