RCB vs SRH IPL 2026: बेंगलुरू बनाम हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच, जानें मौसम और पिच का हाल व हेड टू हेड रिकॉर्ड
खबर सार :-
IPL 2026, RCB vs SRH Pitch Report: आईपीएल का 19वां सीज़न मौजूदा चैंपियन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ शुरू होने वाला है। बेंगलुरु की टीम पिछले सीज़न के खत्म होने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 RCB vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां सीज़न इस शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मैच के साथ शानदार तरीके से शुरू होने के लिए तैयार है। यह मुकाबला आरसीबी के घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान जहां टीम को पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में सौंपी गई है। जो टीम के कार्यवाहक कप्तान है।
IPL 2026 , RCB vs SRH : हेड टू हेड रिकॉर्ड
बेंगलुरू बनाम हैदराबाद के बीच मैच ऐतिहासिक रूप से रोमांचक रहे हैं। नतीजतन, जब दोनों टीमें आज IPL 2026 के पहले मैच में आमने-सामने होंगी, तो एक जोरदार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें SRH ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि RCB ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। पिछले 5 मुकाबलों में बेंगलुरु ने 2 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 3 मैच जीते हैं।
IPL 2026 RCB vs SRH Pitch Report: बल्लेबाजों के लिए जन्नत है, चिन्नास्वामी की पिच
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है। इसकी मुख्य वजह छोटी बाउंड्री और पिच से गेंद को मिलने वाला सही उछाल है। गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज बिना किसी हिचकिचाहट के खुलकर अपने शॉट खेल पाते हैं। इससे बड़े शॉट लगाना काफी आसान हो जाता है। इसके विपरीत, अगर गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ में जरा सी भी गलती करते हैं, तो उन्हें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। पिछले तीन सीज़नों में, चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए T20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 194 रहा है।
IPL 2026 RCB vs SRH: मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम
बेंगलुरु में शाम के समय मौसम दिन के मुकाबले काफी ज़्यादा सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच के समय, तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 40 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
RCB vs SRH Match Live Streaming: कब और कहां देखें मैच
आरसीबी बनाम सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। जबकि आईपीएल 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।
RCB vs SRH RCB Probable Playing XI: दोनों टीमों की कैसी रहेगी प्लेइंग 11
RCB Probable Playing XI: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव
SRH Probable Playing XI: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स।
इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Bangladesh vs India: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शैफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की 'करो या मरो' की जंग, जानें किसका पलड़ा भारी
2026-06-25
-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
2026-06-25
-
2026-06-24
-
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक
2026-06-24
-
AUS W vs PAK W: विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-06-24
-
2026-06-23