DC vs RCB IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 39वां मैच सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar) और हेजलवुड की खतरनाक बॉलिंग की बदौलत बेंगलुरु ने दिल्ली को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्ठान पर पहुंच गई है।
पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 7 मैचों में 13 अंक के साथ पहले स्थान पर है। जबकि आरसीबी 8 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ चौथे, गुजरात टाइटन्स 8 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों में 5 पॉइंट्स के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है।
बराबर पॉइंट्स के बावजूद, कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट के कारण अलग-अलग है। डीसी-आरसीबी मैच के बाद ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा अभी भी ऑरेंज कैप पर काबिज हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं। पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी है। भुवनेश्वर ने DC के ख़िलाफ़ मैच में ज़बरदस्त बॉलिंग की, 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार के अब 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं।
दिल्ली बनाम बेंगलुरु के मैच की बात करें तो, RCB ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। भुवनेश्वर कुमार ने इनिंग्स की दूसरी बॉल पर दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे 18 साल के साहिल पारख (sahil parakh) को बोल्ड करके विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया। जिसके बाद DC कभी उबर नहीं पाई। पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। अगर अभिषेक पोरेल, जो एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए थे, ने 30 रन नहीं बनाए होते, तो हालात और बुरे हो सकते थे। भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हेज़लवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। रसिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिया।
दिल्ली द्वारा मिले 76 रनों का लक्ष्य को RCB ने 6.3 ओवर में 1 विकेट पर हालिस कर लिया। जैकब बेथेल ही एकमात्र विकेट गिरा। बेथेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। विराट कोहली 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। हेज़लवुड को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-12
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, वनडे सीरीज जीतकर रचा इतिहास
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-10
BAN vs AUS 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, मेजबान टीम ने 86 रनों से रौंदा
2026-06-09
2026-06-09
Mohammed Siraj आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, भारतीय टीम में इस गेंदबाज की हुई एंट्री
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने छोड़ा ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड के हेड कोच का पद
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-08