IPL 2026 : आईपीएल 2026 के लिए रोहित शर्मा के टीम बदलने की अटकलों पर मुंबई इंडियंस (MI) ने विराम लगा दिया है। अभी हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सोशल मीडिया अकाउंट से रोहित को आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बनने पर बधाई दिया गया था। इससे इन अटकलों को जोर मिला कि रोहित अगले सीजन में कोलकाता के घोड़े पर सवार हो सकते हैं।
इन चर्चाओं को और जोर तब मिला जब केकेआर ने अभिषेक नायर को अपनी नई कोचिंग टीम का हिस्सा बना लिया। रोहित और अभिषेक नायर के बीच गहरी मित्रता को देखते हुए कयास लगाए गए कि दोनों एक साथ केकेआर का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने इन अफवाहों को धुंए के छल्ले जैसा हवा में उड़ाकर खारिज कर दिया है।
मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें रोहित के भविष्य को लेकर जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा था, सूर्य जरूर उगेगा, ये तो कंफर्म है, लेकिन (K) night में मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। इस संदेश को केकेआर में रोहित के जाने की अफवाहों के संदर्भ में देखा जा रहा है, और यह साफ किया गया है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी ही पहने दिखाई देंगे। यह पोस्ट रोहित के मुंबई इंडियंस में भविष्य को लेकर सभी संदेहों को दूर करने के लिए था। अब यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि रोहित शर्मा आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा