IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को KKR में मिली एंट्री

खबर सार :-
Harshit Rana Replacement: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा की जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है। 152 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस खतरनाक खिलाड़ी के आने से केकेआर को तोड़ी राहत मिली है।

IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को KKR में मिली एंट्री
खबर विस्तार : -

IPL 2026 Harshit Rana Replacement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को टीम में शामिल किया है। सैनी ₹75 लाख की कीमत पर टीम में शामिल हुए हैं। दरअसल चोट लगने की वजह से हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का हिस्सा नहीं ले पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा।  

Harshit Rana Replacement: नवदीप सैनी को KKR में मिली एंट्री

इससे KKR की बॉलिंग यूनिट पहले ही कमजोर हो गई थी। टीम की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि आकाशदीप , मथीशा पथीराना भी चोटिल हैं, जबकि विवाद के बाद टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था । ऐसे में काफी सोच-विचार के बाद KKR ने सैनी को अपनी टीम में शामिल किया है। सैनी IPL में 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं। भले ही हाल के सीजन में वह ज्यादा नहीं खेले हों लेकिन उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

 इससे पहले कोलकाता ने तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया था। सैनी के आने से केकेआर को एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को मजबूती दे सकता है। आईपीएल 2026 में KKR अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ मैच से करेगा। 

Harshit Rana Replacement: नवदीप सैनी का आईपीएल करियर

बता दें कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 2019 में  IPL रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले ही सीजन में सैनी ने 13 मैच खेले और 11 विकेट लिए। इसके बाद IPL 2024 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सैनी को अपनी टीम में शामिल किया और तब से उन्होंने इस फ़्रैंचाइजी के लिए दो सीजन खेले हैं। लेकिन आईपीएल 2026 से पहले वह अनसोल्ड रहे। अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। अब तक कुल पांच आईपीएल सीजन में सैनी ने 32 मैच खेले हैं और 42.34 की औसत से 23 विकेट लिए हैं। सैनी ने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और 4 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, 8 वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैचों में उनके नाम 6 विकेट हैं। साथ ही, 11 T20 मैचों में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 13 विकेट लिए हैं। 

KKR में शामिल होने के बाद क्या बोले सैनी

केकेआर में शामिल होने के बाद नवदीप सैनी ने कहा, "मुझे इसके बारे में कल रात ही पता चला और सच कहूं तो, उस पल मुझे समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं। हालांकि, मन ही मन मुझे हमेशा लगता था कि मैं जो कड़ी मेहनत कर रहा हूं, उसका फल मुझे जरूर मिलेगा। मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे ज़रूरी बात है भगवान पर भरोसा रखना। मैंने ठीक वैसा ही किया, और जब आखिरकार यह मौका मेरे पास आया, तो मुझे बहुत ही शानदार महसूस हुआ।"
 

अन्य प्रमुख खबरें