India vs Australia Womens World Cup 2025 Semi Final LIVE Score: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडियन टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं। क्रांति गौड़, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
दरअसल प्रतीका चोट के कारण उपलब्ध नहीं थीं। जबकि हरलीन देओल और उमा छेत्री बाहर कर दिया गया। वहीं जॉर्जिया वेयरहम की जगह लेग-ब्रेक बॉलर सोफी मोलिन्यू को कंगारू टीम में शामिल किया गया है। इस मैच को जीतने वाली टीम 2 नवंबर को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम इंडिया के लिए यह मैच फाइनल की तरह होगा। क्योंकि उसका सामना सात बार की विश्व चैंपियस ऑस्ट्रेलिया से है और टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
लीग मुकाबले में मेजबानों को कंगारू टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अब उसका बदला भी लेना है फाइनल का टिकट भी हासिल करना है। लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि मौसम एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ा है। ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के अलावा टीम इंडिया को मौसम पर भी नज़र रखनी होगी।
दरअसल, गुरुवार को नवी मुंबई में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है। यह प्रतिशत बहुत ज़्यादा नहीं है, लेकिन नवी मुंबई का मौसम बदलने में ज़्यादा समय नहीं लगता। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। क्योंकि आईसीसी ने सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है।
India Women Playing XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल/अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर
Australia Women Playing XI : एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट