IND vs SA: दो 'अजेय' टीमों के बीच होगी टक्कर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा भारत का रिकॉर्ड, इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

खबर सार :-
IND vs SA Live: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बिना हारे रहने के बाद, भारतीय टीम रविवार शाम को सुपर 8 स्टेज शुरू करने के लिए मैदान में उतरेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से होगा।

IND vs SA: दो 'अजेय' टीमों के बीच होगी टक्कर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा भारत का रिकॉर्ड, इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
खबर विस्तार : -

India vs South Africa T20 World Cup Super 8 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। रविवार को भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA ) के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही अजेय टीमें जीत के साथ अपने 'सुपर-8' अभियान का आगाज करना चाहेंगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका को हराने के लिए तैयार हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड (Head to head record) की बात करें तो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का ही पलड़ा भारी रहा। 2006 से दोनों देशों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंडिया ने 21 जीते हैं। जबकि  साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में जीते मिली। एक मैच ड्रॉ रहा। 

The Indian team and support staff go for a run during a training session, India vs South Africa, T20 World Cup, Ahmedabad, February 20, 2026

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने प्रोटियाज़ के खिलाफ खेले गए सात मैचों में से पांच जीते हैं, जिसमें T20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी शामिल है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 37 रन से जीत हासिल की थी, इसके बाद 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

2010 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को 14 रन से हराया था। 2012 में, उन्होंने उनके खिलाफ 1 रन के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। 2014 में भारत ने उन्हें 6 विकेट से हराया था। हालांकि 2022 के T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने हुईं, जहां भारत ने 7 रन से जीतकर ट्रॉफी जीती।

IND vs SA: भारत को अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों के रहना होगा सावधान

आंकड़ों में भले ही टीम इंडिया का पलड़ा दिख रहा हो, लेकिन साउथ अफ्रीका टीम में कई ऐसे खतरनाक खिलाड़ी है, जो कभी भी मैच का रुख पलट सकते है। भारत को साउथ अफ्रीका के इन 5 खिलाड़ियों से खास तौर पर सावधान रहने होगा।

Aiden Markram: एडेन मार्करम भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। मार्करम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए चार मैचों में 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बनाए हैं। फॉर्म में होने पर मार्करम किसी भी मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

T20 World Cup 2024: Aiden Markram backs South Africa in final, says 'we can  compete with the best'

Quinton de Kock: क्विंटन डी कॉक  भारतीय बॉलिंग अटैक के बहुत बड़े फैन हैं। क्विंटन ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 507 रन बनाए हैं। क्विंटन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Quinton de Kock appointed captain of Durban Super Giants | The Cricketer

David Miller: डेविड मिलर इंडियन टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मिलर ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मिलर ने 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं। इस वर्ल्ड कप में मिलर का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है।

It's just nonsense: David Miller criticise India's Dubai advantage before  Champions Trophy final

Ryan Rickelton: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। रिकेल्टन पावरप्ले में अपनी धमाकेदार बैटिंग से किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले गए चार मैचों में रिकल्टन ने 190 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं।

Ryan Rickelton - Profile, Stats, News, and Career Highlights | InsideSport

Lungi Ngidi: लुंगी एनगिडी T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे हैं। एनगिडी ने तीन मैचों में आठ विकेट लिए हैं। एनगिडी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ़ साउथ अफ्रीका के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ़ खेले गए नौ मैचों में कुल 16 विकेट लिए हैं।

 IND vs SA Live Streaming: कब और कहा देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार को शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसर शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा। मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports network) पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 2025, पूर्वावलोकन

India vs South Africa playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान),  रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रूइस, ट्रिस्टन स्टब्स,  जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर,  केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मार्को जेनसन।
 

अन्य प्रमुख खबरें