Ind vs SA 2nd Test: 201 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, जानसेन ने झटके 6 विकेट...अफ्रीका को मिली विशाल बढ़त

खबर सार :-
India vs South Africa 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहली इनिंग में 489 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 201 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। फिलहाल साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को फॉलो-ऑन देने से मना कर दिया।

Ind vs SA 2nd Test: 201 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, जानसेन ने झटके 6 विकेट...अफ्रीका को मिली विशाल बढ़त
खबर विस्तार : -

India vs South Africa 2nd Test Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। कोलकाता टेस्ट में मिली करारी हार के बाद, गुवाहाटी में भी टीम इंडिया की हालत खराब है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहली इनिंग में जहां 489 रन बनाए। वहीं जवाब में भारत की पहली पारी सिर्फ़ 201 रन पर सिमट गई। हालांकि साउथ अफ्रीका ने 288 रन की लीड होने के बावजूद भारत को फॉलो-ऑन नहीं दिया।

Ind vs SA 2nd Test Live Score: जानसेन ने लगाया विकेटों का 'सिक्सर'

टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज़्यादा 58 रन बनाए। जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका और भारतीय टीम 201 रन पर आल आउट हो गई। हालांकि  केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दी। लेकिन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पूरी भारतीय टीम ढेर हो गई।  साउथ अफ्रीका के लिए, फास्ट बॉलर मार्को जानसेन ( marco jansen) ने सबसे ज़्यादा 6 विकेट लिए। जबकि स्पिनर साइमन हार्मर को 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट मिला।

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए थे 489 रन

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पहली इनिंग में 489 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी (Senuran Muthusamy) ने मेहमान टीम के लिए सबसे ज़्यादा 109 रन बनाए, जो उनका पहला टेस्ट शतक था। जबकि मार्को जानसेन (Marco Jansen) ने 91 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 49 रन बनाए, जबकि काइल वेरिन ने 45 रन जोड़े। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

टीम इंडिया पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा

एक समय टीम इंडिया ने 122 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप करके भारत की पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, यह पार्टनरशिप टूटने के बाद टीम इंडिया मुश्किल से डबल सेंचुरी तक पहुंच पाई। वॉशिंगटन सुंदर 92 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुलदीप यादव ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीता था। अब टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा है।

अन्य प्रमुख खबरें