IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह, महाशिवरात्रि पर टीम की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन और रुद्राभिषेक

खबर सार :-
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ हो रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के पटना के मंदिरों में पूजा-पाठ हुए।

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह, महाशिवरात्रि पर टीम की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन और रुद्राभिषेक
खबर विस्तार : -

IND vs PAK Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 20 (T20 World Cup 2026) में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह हाई वोल्टेज मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा। उससे पहले ही मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और किए जा रहे हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बनारस और बिहार के पटना में  मंदिरों में यज्ञ हो रहे हैं, और सभी क्रिकेट प्रेमी बाबा से जीत की प्रार्थना कर रहे हैं।

IND vs PAK Live Score: दशाश्वमेध घाट पर भारत की जीत के लिए हवन-पूजा

T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। घाट पर सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए हवन किया गया और भगवान शिव की आरती की गई। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पक्की करने के लिए पूजा-अर्चना की गई। 

पूजा में शामिल एक क्रिकेट फैन ने कहा, "महाशिवरात्रि के पावन मौके पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं। हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है, कि पाकिस्तान हारे और भारत विजयी हो।" मंदिर में मौजूद एक क्रिकेट फैन ने कहा कि जीत पक्की करने के लिए खास आरती और पूजा-अर्चना की गई, और रुद्राभिषेक भी किया गया। हम सभी दिल से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि पर हमारा देश जीते और पाकिस्तान हारे।

IND vs PAK : पटना में भी क्रिकेट फ़ैन ने की प्रदर्थना

 पटना में भी क्रिकेट फ़ैन भारतीय टीम के लिए खास लगाव दिखा रहे हैं। पटना में, भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव और उनके भक्तों के रूप में दिखाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। क्रिकेट फ़ैन पोस्टर की आरती करते और जीत के लिए प्रार्थना करते दिखे। लखनऊ में भी, भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच के दिन, विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में हवन और पूजा का आयोजन किया।

भारत की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में हुई विशेष पूजा

बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज शाम 7 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। जैसे-जैसे मैच करीब आ रहा है, दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हालांकि हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं भारत यह मैच हार न जाए। इसीलिए, इस मैच से पहले, भारत की जीत के लिए हमेशा अलग-अलग जगहों पर हवन-पूजा की जाती है। आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए खास पूजा हुई। भक्तों ने शिवलिंग के पास टीम इंडिया के पोस्टर रखकर पूजा की और भारत की जीत की प्रार्थना की।

India VS Pakistan: कब और कहां देखें भारत-पाक मैच

विश्व कप के 27वें मैच में आज का हाई-वोल्टेज मुकालबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार से शुरू होगा। जबकि  टॉस 6:30 बजे होगा। यह मैच ग्रुप A में है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। भारत बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टेबल में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। भारत ने अपने पहले दो मैचों में यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ जीत हासिल की। भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। jiohotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

IND vs PAK Live Score: विश्व कप में रहा भारत का दबदबा

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज बहुत ही रोमांचक दिन होगा, खासकर इसलिए क्योंकि दुनिया इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच देख रही होगी। सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड के साथ मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया यह मैच जीतकर अगले स्टेज में जगह पक्की करना चाहेगी। हालांकि, पाकिस्तान अपने अनप्रेडिक्टेबल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, इसलिए मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।

IND vs PAK हेड टू हेड (टी20)

  • कुल मैच- 16

  • भारत ने जीते- 13 

  • पाकिस्तान ने जीते- 3

Colombia Weather Report: कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम 

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में पूरे दिन बारिश होने की उम्मीद है। सुबह 20 से 30 परसेंट चांस है। शाम 7 बजे बारिश होने का 40 परसेंट चांस है। बारिश की वजह से मैच कैंसिल होने का भी चांस है। हालांकि, अगर मैच होता भी है, तो मौसम का असर पिच पर पड़ेगा।

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान संभावित प्लेइंग XI

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। 

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज।

अन्य प्रमुख खबरें