India vs Namibia Live Cricket Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार भारत बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) और हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का विशाल टारगेट दिया है। जवाब में नामीबिया की टीम 16.2 ओवरों में 116 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने 2 ओवरों में 7 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिली।
210 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने चौथे ओवर में जान फ्राइलिंक को खो दिया, जो 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 34 रन जोड़े। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन) को आउट करके पार्टनरशिप तोड़ी।
वरुण यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और जेजे स्मिट (0 रन) को आउट किया। इसके बाद नामीबिया को कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (18 रन) के रूप में पांचवां झटका लगा, जो अक्षर पटेल का शिकार बने। नामीबिया का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टीक सका और पूरी टीम 116 रनों पर सिटम गई।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी इंडिया ने तय ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। संजू सैमसन ने ईशान किशन ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। ईशान ने 24 बॉल में 61 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्होंने 20 बॉल में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। जो टी20 विश्वकप में भारत की तरफ से पांचवीं सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। जबकि संजू सैमसन 22 रनों का योगदान दिया।
हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 52 रनों का तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 12, तिलक ने 25 रन बनाए। जबकि शिवम दुबे ने 23 रनों की पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 209 रन बनाए। नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs KKR IPL 2026: कोलकाता पर जीत देगी आरसीबी को 'प्लेऑफ' का टिकट ! रोमांचक होगा मुकाबला
DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक