IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट पर भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के 587 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 77 रनों पर तीन अहम विकेट गंवा दिए। जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन के खेल में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। हालांकि वे तिहरे शतक से चुक गए। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे।
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उसका टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया। इंग्लैंड ने अपने तीन शुरुआती विकेट महज 25 रनों पर गंवा दिए। आकाश दीप ने लगातार दो गेंदों पर बेन डकेट और ओली पोप को शून्य पर आउट किया। जैक क्राउली 19 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और बचे हुए ओवरों में भारत को कोई और विकेट नहीं लेने दिया। इंग्लैंड ने 77 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं और वह अभी भी भारत से 510 रन पीछे है। तीसरे दिन का पहला सेशन मैच के लिहाज से काफी अहम होगा।
इससे पहले भारतीय पारी 587 रन पर आउट हो गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। हालांकि टीम के युवा कप्तान गिल अपने पहले तिहरे शतक के उन्होंने 269 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत 587 तक पहुंच सका। गिल को यशस्वी (87) , जडेजा (89) और वॉशिंगटन सुंदर (42) का अच्छा साथ मिला। दूसरे दिन मुख्य आकर्षण भारतीय कप्तान शुभमन गिल रहे। गिल ने न सिर्फ अपना पहला दोहरा शतक लगाया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
गिल तेंदुलकर, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के बाद एजबेस्टन में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। गिल इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा बतौर कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ashes : उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, सिडनी में खेलेंगे आखिरी टेस्ट
BBL 2026 : सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 6 विकेट से रौंदा, बाबर आजम ने खेली तूफानी पारी
टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम घोषित, इंजर्ड सितारों पर भी जताया भरोसा
Sarfaraz Khan: 9 चौके और 14 छक्के...सरफराज खान ने ठोका तूफानी शतक, अर्जुन तेंदुलकर को जमकर धोया
दीप्ति शर्मा के लिए 2025 रहा बेहद खास, इस रिकॉर्ड के साथ नए साल में ऑलराउंडर की हो रही एंट्री
Damien Martyn: भारत से 'वर्ल्ड कप' छीनने वाला दिग्गज क्रिकेटर मौत से लड़ रहा जंग, हालत गंभीर
NDW vs SLW : भारत ने 5-0 से किया 'क्लीन स्वीप', पांचवें टी20 में श्रीलंका को 15 रन से हराया
पांचवां टी20 : श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, 17 वर्षीय कमलिनी करेंगी डेब्यू
ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा की बादशाहत कायम, शेफाली-ऋचा घोष ने भी लगाई लंबी छलांग
Doug Bracewell: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के इस धुरंधर ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास