IND W vs ENG W: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। इस जीत में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
बारिश के कारण मैच 29 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रतीक रावल सिर्फ़ 3 रन बनाकर और कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ़ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। स्मृति मंधाना ने एक बार फिर 42 रन शानदार पारी खेली और अपने अनुभव का परिचय दिया। इसके अलावा दीप्ति शर्मा नाबाद 30 रनों की पारी खेली।
भारतीय महिला टीम का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई । वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। एमी जोन्स ने नाबाद 46 और टैमी ब्यूमोंट ने 34 रन बनाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी उपयोगी 21 रन जोड़े। भारत के लिए स्नेह राणा और क्रांति गौर ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ, श्रृंखला अब 1-1 से बराबर हो गई है, और तीसरा मैच निर्णायक होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
PBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
SRH vs CSK Highlight: रोमांचक मुकाबले में सीएसके को 10 रन से हराकर 'टॉप-4' में पहुंची हैदराबाद
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी