IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखी 348 रनों की चुनौती, समीर मिन्हास ने ठोका शतक

खबर सार :-
IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में मैदान पर उतरी हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा है।

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखी 348 रनों की चुनौती, समीर मिन्हास ने ठोका शतक
खबर विस्तार : -

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला ICC एकेडमी में खेला जा रहा है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास (sameer minhas ) के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 348 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। 

IND vs PAK U19 Live Score: समीर मिन्हास-अहमद हुसैन के बीच 137 रनों साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान को 31 रन के स्कोर पर उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब हमजा जहूर 14 गेंदों में 18 रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार हुए। इसके बाद, ओपनर समीर मिन्हास (sameer minhas ) और नंबर तीन पर आए उस्मान खान ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। उस्मान 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद समीर मिन्हास ने अहमद हुसैन (56) के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। जबकि चौथे विकेट के लिए समीर ने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ 42 रन जोड़े। 

IND vs PAK U19 Live Score: समीर मिन्हास ने खेली 172 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी

समीर पाकिस्तानी पारी के स्टार रहे और सभी साझेदारियों में अहम भूमिका निभाई। चौथे विकेट के रूप में आउट होने से पहले उन्होंने टीम के लिए एंकर की भूमिका निभाई। समीर ने 113 गेंदों में 9 छक्के और 17 चौकों की मदद से 172 रनों की यादगार पारी खेली। मिन्हास ने 172 रनों की तूफानी पारी खेली, जो U19 एशिया कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बन गया। समीर का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और रन रेट भी धीमा हो गया। पाकिस्तान, जो 42.5 ओवर में 302 रन पर था, 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 347 रन ही बना सका।

IND vs PAK U19 Live Score: हेनिल पटेल ने की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए, दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 83 रन देकर 3 विकेट लिए। हेनिल पटेल (Henil Patel) ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। हेनिल पटेल ने 10 ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट लिए, और कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 72 रन देकर 1 विकेट लिया। अब भारत को मैच और खिताब जीतने के लिए 348 रन बनाने होंगे।

IND  vs PAK U19 Asia Cup: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगालिया, युवराज गोहिल।

पाकिस्तान U19 टीम: समीर मिन्हास, हमजा ज़हूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुज़ैफ़ा अहसान, दानियाल अली खान, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैयाम, अली रज़ा, मोमिन कमर, अली हसन बलूच, नक़ाब शफीक, मोहम्मद हुज़ैफ़ा।

अन्य प्रमुख खबरें