IND vs IRE 2nd T20I:  दूसरे टी20 में 2 युवाओं का हुआ डेब्यू , बैठे रह गए वैभव सूर्यवंशी, देखें प्लेइंग-XI

खबर सार :-

IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ़ दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। पहला मैच हारने के बाद, भारत ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव खेल रहे हैं।
IND vs IRE 2nd T20I:  दूसरे टी20 में 2 युवाओं का हुआ डेब्यू , बैठे रह गए वैभव सूर्यवंशी, देखें प्लेइंग-XI

खबर विस्तार : -

IND vs IRE 2nd T20I Live score: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के दूसरे और आखिरी मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया गया है। जबकि प्रिंस यादव (prince yadav) और सूर्यांश शेडगे (suryansh shedge) को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है, हालांकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav sooryavanshi) प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए।

IND vs IRE 2nd T20I Live score: प्रिंस और सूर्यांश का डेब्यू

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए दो युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने डेब्यू किया। 24 साल के प्रिंस यादव एक तेज गेंदबाज हैं, जबकि 23 साल के सूर्यांश शेडगे एक ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

प्रिंस ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ज़बरदस्त प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया था। जिसके दम पर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलाऔर अब वह भारतीय टी20 जर्सी में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं, सूर्यांश IPL में अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट व लीग, दोनों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह मूल रूप से आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन चोट के कारण नितिश रेड्डी के बाहर होने के बाद उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया।

आयलैंड के पास सीरीज जीतने का मौका

बता दें कि भारतीय टीम सीरीज़ का पहला मैच 34 रन से हार गई थी। इसलिए, सीरीज़ बराबर करने के लिए उन्हें यह मैच जीतना ज़रूरी है। भारत के खिलाफ़ पहले T20 मैच में आयरलैंड ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे; जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने टी20 इतिहास में पहली बार भारत को हराया। अब आयरलैंड के पास टीम इंडिया के खिलाफ़ पहली बार टी20 सीरीज़ जीतने का भी मौका है।

 IND vs IRE 2nd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंड्रा और मैथ्यू हॉलार्ड।

ये भी पढ़ेंः- Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 118 रनों का लक्ष्य

अन्य प्रमुख खबरें