England vs Scotland Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड द्वारा मिले 153 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह टूर्नामेंट में इंग्लैंड की दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही ग्रुप C पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पहुंच गई है।
ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 152 रन पर आउट हो गई। स्कोर 18 रन होने तक टीम को दो झटके लग चुके थे, इससे पहले कप्तान रिची बेरिंगटन ने माइकल जोन्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स 20 गेंदों पर 6 बाउंड्री की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेरिंगटन ने टॉम ब्रूस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 71 रन जोड़कर टीम को 113 के स्कोर तक पहुंचाया।
रिची बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाए, जबकि टॉम ब्रूस ने आउट होने से पहले 24 रन बनाए। ओलिवर डेविडसन ने भी नाबाद 20 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट लिए। जेमी ओवरटन और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम ने 13 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे। वहां से जैकब बेथेल ने टॉम बैंटन के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 66 रन की पार्टनरशिप की। बेथेल ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक (4) भी कुछ ही देर बाद आउट हो गए। टीम ने 86 रन पर चार विकेट खो दिए थे, जिसमें सैम करन ने टॉम बैंटन के साथ मिलकर 33 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को मुश्किल टोटल तक पहुंचाया। विरोधी टीम की तरफ से ब्रेंडन मैकमुलेन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Most Run Scorers in a IPL Season : एक ही सीजन में 800+ रन बनाने वाले ये हैं 4 दिग्गज बल्लेबाज
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा करेंगे डेब्यू
Adani Defence, Prahaar LMG : भारतीय सेना को मिली 'प्रहार' मशीन गन की पहली खेप, जानें क्यों है यह खास
MS Dhoni: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, चोटिल धोनी हुए बाहर, नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले