Dunith Wellalage: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के ग्रुप बी का निर्णायक मैच गुरुवार को (18 सितंबर, 2025) अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (Afghanistan vs Sri Lanka ) के बीच अबू धाबी में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद जहां श्रीलंकाई टीम जश्न में डूबी थी, तभी स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता की मौत की दुखद खबर सामने आई। जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।
रिपोर्ट के माने तो उनके पिता सुरंगा वेलालागे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मैच के बाद, श्रीलंकाई मुख्य कोच सनथ जयसूर्या और टीम प्रबंधन ने दुनिथ वेलालागे को उनके निधन की सूचना दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने युवा बल्लेबाज को सांत्वना दी। जयसूर्या की बातें सुनकर वेल्स तुरंत अपना बल्ला और हेलमेट लेकर वहां से चले गए। साथ ही वेलालागे तुरंत टीम छोड़कर अपने परिवार के साथ रहने के लिए स्वदेश लौट गए। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 22 वर्षीय वेलालागे 2025 एशिया कप में फिर से खेल पाएंगे या नहीं। श्रीलंका का सुपर 4 मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ है।
मैच की बात करें तो 22 वर्षिय युवा क्रिकेटर दुनिथ वेलालागे (Dunith Wellalage) ने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 12.25 की इकॉनमी रेट से 49 रन दिए। हालांकि उन्होंने पहले तीन ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन, आखिरी ओवर में उन्होंने कुल 32 रन दिए। इस दौरान विपक्षी बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने उनके ओवर में कुल पांच छक्के लगाए। वह इस सदमे से उबरे भी नहीं थे कि घर से उनके पिता के निधन की दुखद खबर आ गई। युवा क्रिकेटर के पिता की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे
23 सितंबर: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी, रात 8 बजे
26 सितंबर: श्रीलंका बनाम भारत, दुबई, रात 8 बजे