6,6,6,6,6,4...राजकोट में आई Hardik Pandya की सुनामी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक

खबर सार :-
Hardik Pandya Century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 आज 3 जनवरी को राजकोट में Baroda vs Vidarbha के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच हार्दिक पांड्या ने बल्ले से ज़बरदस्त हमला किया। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगा दी और तूफानी शतक जड़ दिया। T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले, हार्दिक ने दिखा दिया है कि वह पूरी तरह से तैयार हैं।

6,6,6,6,6,4...राजकोट में आई Hardik Pandya की सुनामी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक
खबर विस्तार : -

Hardik Pandya Vijay Hazare Trophy: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतक जड़कर चयनकर्ताओं की ओर अपना ध्यान खींच लिया है। गुजारत के राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा के लिए खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और एक चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। पांड्या की इस विस्फोट क पारी की बदौलत बड़ौदा ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Hardik Pandya ने लगातार 5 छक्के लगाकर पूरा किया शतक

हालांकि हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी गति से की। उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद उनके रन बनाने की गति अचानक बढ़ गई। पारी के 39वें ओवर में हार्दिक ने अपना गुस्सा दिखाया। हार्दिक ने बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े के ओवर की पहली 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। 62 गेंदों में 66 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक ने अगली 6 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। हार्दिक 92 गेंदों में 11 छक्के और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हो गए।

Vijay Hazare Trophy: बड़ौदा ने विदर्भ को दिया 294 रनों का लक्ष्य

Hardik Pandya के शतक की बदौलत बड़ौदा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। हार्दिक के अलावा किसी और बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। विष्णु सोलंकी ने 26, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और अतीत सेठ ने 21 रन बनाए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें हार्दिक का विकेट भी शामिल था। नचिकेत भुते और पार्थ रेखड़े ने दो-दो विकेट लिए। एक ओवर में हार्दिक की विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण पार्थ ने अपने 10 ओवर में 80 रन दिए। प्रफुल हिंगे ने एक विकेट लिया।

अन्य प्रमुख खबरें