BAN vs ZIM ODI Series : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान, पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की करेंगे अगुवाई
खबर सार :-
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस फॉर्मेट में रिचर्ड नगारवा पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले इनोसेंट काइया की वापसी हुई है। काइया के साथ ब्रायन बेनेट और बेन कुरेन भी टीम में वापस लौटे हैं। नगारवा अनुभवी टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा जैसे प्लेयर शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
BAN vs ZIM ODI Series : जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रिचर्ड नगारवा को पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले इनोसेंट काइया की वनडे टीम में वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुए एकमात्र टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले इनोसेंट काइया की टीम में वापसी हुई है। वनडे सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 जुलाई और अंतिम मैच 11 जुलाई को खेला जाना है। सीरीज के सभी मैचों की मेजबानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब करेगा। काइया के साथ-साथ बेन कुरेन और ब्रायन बेनेट की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।
अनुभवी टीम की अगुवाई करेंगे नगारवा
नगारवा एक अनुभवी टीम की अगुवाई करेंगे, जिसमें क्रेस एर्विन और सिकंदर रजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकु बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे और वेलिंगटन मसाकाद्जा मिलकर संभालते हुए नजर आएंगे। तदिवानाशे मारुमानी और क्लाइव मडांडे को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन रहा शानदार
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। जिम्बाब्वे ने एक पारी और 85 रनों से जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में इनोसेंट काइया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 140 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, क्रेग एर्विन (60 रन) और ब्रायन बेनेट (59 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, वेस्ली मधेवीरे भी 77 रन बनाकर नाबाद रहे थे। गेंदबाजी में टीम की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 6 विकेट अपने नाम किए थे। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलने के बाद यह जिम्बाब्वे की पहली वनडे सीरीज होगी।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड : रिचर्ड नगारवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, ब्लेसिंग मुजारबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, सिकंदर रजा।
ये भी पढ़ें...श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत ए
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत ए
2026-07-03
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
ICC T20 Rankings: टी20 में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-29
-
2026-06-29
-
2026-06-29
-
IND vs IRE T20I: शर्मनाक सीरीज हार का बना इतिहास, आयरलैंड दूसरे टी 20 में भारत को 1 रन से हराया
2026-06-29
-
2026-06-28
-
Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 118 रनों का लक्ष्य
2026-06-28