BAN vs PAK 1st Test: पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमटी, डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक अजान अवैस ने रचा इतिहास

खबर सार :-
BAN vs PAK 1st Test: टेस्ट क्रिकेट का एक और रोमांचक दिन खराब रोशनी की वजह से जल्दी खत्म हो गया, जिसमें बांग्लादेश को पाकिस्तान पर थोड़ी बढ़त मिली हुई थी। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सुबह के सेशन में चार विकेट खोकर लड़खड़ा गया।

BAN vs PAK 1st Test: पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमटी, डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक अजान अवैस ने रचा इतिहास
खबर विस्तार : -

BAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच अभी शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की 413 रनों की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ही बांग्लादेश के 27 रनों की अहम बढ़त बना ली है। इस मैच पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया। अपने पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए, अवैस ने शतक बनाया। इस कारनामे के साथ अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया है।

BAN vs PAK 1st Test: शतक जड़ अजान अवैस ने रचा इतिहास

अवैस ने खेल के तीसरे दिन की शुरुआत अपने पिछले दिन के स्कोर 85 रनों से की। 21 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद अवैस की पारी खत्म हो गई। वह 165 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हो गए; उनकी इस पारी में 14 चौके शामिल थे। पारी की शुरुआत करते हुए, अवैस ने इमाम-उल-हक के साथ पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की और उसके बाद अब्दुल्ला फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रनों जोड़े। 

BAN vs PAK: इन खिलाड़ियों ने अपने पहले टेस्ट में बनाया शतक

  • खालिद इबादुल्लाह (1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रन)
  • जावेद मियांदाद (1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन)
  • सलीम मलिक (1982 में श्रीलंका के खिलाफ 100 रन नाबाद)
  • मोहम्मद वसीम (1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रन नाबाद)
  • अली नकवी (1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 115 रन)
  • अजहर महमूद (1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 128 रन नाबाद)
  • यूनिस खान (2000 में श्रीलंका के खिलाफ 107 रन)
  • तौफीक उमर (2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन)
  • यासिर हमीद (2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 170 और 105 रन)
  • फवाद आलम (2009 में श्रीलंका के खिलाफ 168 रन)
  • उमर अकमल (2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन)
  • आबिद अली (2019 में श्रीलंका के खिलाफ 109 रन नाबाद)
  • कामरान गुलाम (2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन)
  • अज़ान अवैस (2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 रन)

386 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पहली पारी

पहले टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश के पहली पारी के कुल 413 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 386 रन ही बना सकी। पाकिस्तान बांग्लादेश से 27 रन पीछे रह गई। पाकिस्तान के लिए अज़ान अवैस 103, अब्दुल्लाह फजल 60,सलमान आगा  58 और मोहम्मद रिज़वान 59 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1.5 ओवर में 7 रन बना लिए थे। बांग्लादेश की पाकिस्तान पर अब कुल बढ़त 34 रनों की हो गई है।

अन्य प्रमुख खबरें