Damien Martyn: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की अचानक हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद 54 वर्षीय मार्टिन को गंभीर हालत में क्वींसलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेनिनजाइटिस से जूझ रहे हैं। मार्टिन अभी कोमा में हैं। फिहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं फैंस भी इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए दुआ कर रहे हैं।
डेमियन मार्टिन के परिवार ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिल रही है और उनकी हालत स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने इस मुश्किल समय में दुनिया भर से मिले सपोर्ट और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस बीच डेमियन मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी बीमारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मार्टिन एक मजबूत इंसान हैं और उनमें इस चुनौती से लड़ने की ताकत है। इसके अलावा, कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
डेमियन मार्टिन को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे और अपने शानदार स्ट्रोकप्ले के लिए जाने जाते थे। वह 1999 और 2003 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे। सबसे खास बात ये है कि 2003 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ टूटी उंगली से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन की पारी खेली थी। जो उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक है। इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
54 साल के डेमियन मार्टिन ने 1992 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेले। वह स्टीव वॉ की टीम के अहम खिलाड़ी थे। टेस्ट में उन्होंने 46.37 की औसत से 4,406 रन बनाए, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। जबकि 208 वनडे की 182 पारियों में उन्होंने 40.80 की औसत से 5,346 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 4 टी20 मैचों में उन्होंने 120 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन था। संन्यास के बाद, मार्टिन कुछ समय के लिए कमेंटेटर के तौर पर भी दिखे। फिलहाल यह दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
दीप्ति शर्मा के लिए 2025 रहा बेहद खास, इस रिकॉर्ड के साथ नए साल में ऑलराउंडर की हो रही एंट्री
NDW vs SLW : भारत ने 5-0 से किया 'क्लीन स्वीप', पांचवें टी20 में श्रीलंका को 15 रन से हराया
पांचवां टी20 : श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, 17 वर्षीय कमलिनी करेंगी डेब्यू
ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा की बादशाहत कायम, शेफाली-ऋचा घोष ने भी लगाई लंबी छलांग
Doug Bracewell: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के इस धुरंधर ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास
U19 World Cup के लिए भारतीय टीम घोषित, आयुष म्हात्रे बने कमान, वैभव को भी सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
IND W vs SL W T20: शैफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका को हराकर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त