Afghanistan vs Pakistan Highlights: अफग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच मंगलवार को शारजाह में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के चौथे मैच में अफगान लड़ाकों ने पाक को 18 रनों से हरा दिया। अफग़ानिस्तान की जीत के हीरो इब्राहिम जदरान (65) और सिदिकुल्लाह अटल (64) रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी पारी को दबाव में रखा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज 8 रन बनाकर सैम अयूब का शिकार बने। इसके बाद सिदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जदरान ने पारी को संभाला और कई शानदार शॉट लगाए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 113 रनों की दमदार साझेदारी हुई। जिसके दम पर अगफानिस्तान ने पांच विकेट पर 169 रन बनाए। 24 साल के अटल ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन बाद में उनकी पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज अफगानिस्तान के स्पिनर्स के आगे पूरी तरह से फेल हो गए। अफग़ान गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। नूर अहमद और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राशिद खान ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत में हारिस रऊफ ने चार छक्के लगाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा नाबाद 34 रन बनाए। इसी के साथ ही अफग़ानिस्तान ने पाकिस्तान से अपनी पिछली हार का बदला भी 4 दिन के अंदर ले लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31