Ram Rahim Parole: सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 2026 में उसे दूसरी बार पैरोल मिल गई है। इस बार उसे 30 दिनों की पैरोल मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत डेरा सच्चा सौदा सिरसा डेरे में रहेगा। अब तक उसे 16वीं बार पेरोल मिल चुकी है, जो हर बार चर्चा का विषय बनती है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से पैरोल मिलने के कारण सुर्खियों में आ गया है। उसे साध्वियों के रेप और हत्या के केस में 28 अगस्त 2017 को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। यह फैसला सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाया गया था, तब से वह रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। इस साल उसे जनवरी महीने में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी। 2017 से अब तक 9 साल में राम रहीम कुल 430 दिनों तक पैरोल पर रहा। राम रहीम को पैरोल के साथ कुछ नियमों का पालन करना होगा, जिसमें वो किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं जा सकता है और किसी तरह की जनसभा नहीं कर सकता। इन 30 दिनों के भीतर वह डेरे से बाहर नहीं जा सकता है।
गुरमीत राम रहीम को अक्टूबर 2020 से अब तक कई बार पैरोल मिली है। साल 2020 में मेडिकल जांच के आधार पर एक दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद साल 2021 में 12 घंटे की पैरोल मिली थी, जिसमें अपनी बीमार मां से मिलने की याचिका दायर की गई थी। फरवरी 2021 में परिवार से मिलने के लिए 21 दिन का फरलो मिला था। जून 2022 में 30 दिन की, उसी साल अक्टूबर में 40 दिन की पैरोल मिली थी। साल 2023 में भी 40 दिन की, नवंबर 2023 में राजस्थान चुनाव से पहले 29 दिन की, जनवरी 2026 में 40 दिन और मई में 30 दिन की पैरोल मिली है।
राम रहीम के पैरोल मिलने पर पीड़ित परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ''बार-बार राम रहीम को पैरोल मिलना उनके लिए जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आम कैदियों के मामले में भी सिस्टम इसी तरह की सद्भावना दिखाता है? सालों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उसे सजा सुनाई गई और इस तरह उसे पैरोल मिलना उनके लिए किसी त्रासदी से कम नही है।''
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
राम मंदिर के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
श्रीलंका बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नया केंद्र, बड़े स्कैम सेंटरों का खुलासा
2026-06-16
भारतीय वायु सेना विकसित करेगी स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
2026-06-16
अंबुबाची मेला 2026: 22 जून से तीन दिन तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, गुवाहाटी में जुटेंगे लाखों साधक
2026-06-16
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
2026-06-16
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: SIT जांच तेज, गरमाया राजनीतिक माहौल
2026-06-16
2026-06-16
ओमान में समुद्री हमले के बाद वतन लौटेंगे 21 भारतीय नाविक, राजदूत प्रशांत पिसे ने दी शुभकामनाएं
2026-06-16
NEET (UG) 2026 Re-exam: पेपर लीक और नकल गिरोहों पर केंद्र का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम हुआ बैन
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15