Railway QR code vending control: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग सेवाओं पर रोक लगाने और यात्रियों को सुरक्षित एवं प्रमाणित खानपान उपलब्ध कराने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे उपाय इस दिशा में प्रभावी साबित हो रहे हैं।
रेलवे ने अब सभी अधिकृत विक्रेताओं, सहायकों और खानपान कर्मचारियों के लिए क्यूआर कोड युक्त आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इससे यात्रियों को यह सुनिश्चित करने में आसानी होती है कि उन्हें सेवा देने वाला व्यक्ति रेलवे द्वारा अधिकृत है या नहीं। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
खानपान सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए रेलवे ने “बेस किचन” मॉडल को भी मजबूत किया है। इन रसोईघरों से ही ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति की जा रही है, जिससे खाना बनाने और वितरण की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सके। इन बेस किचनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित हो। रेल मंत्री ने बताया कि भोजन तैयार करने में केवल चयनित और ब्रांडेड कच्चे माल का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें तेल, आटा, चावल, दाल, मसाले और डेयरी उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा, हर बेस किचन में खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो गुणवत्ता और स्वच्छता पर नजर रखते हैं।
खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रत्येक खानपान इकाई के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। नियमित निरीक्षण, खाद्य नमूनों की जांच और थर्ड-पार्टी ऑडिट के जरिए भी गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही, रेलवे और आईआरसीटीसी द्वारा ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर सेवाओं में सुधार किया जा सके। खानपान कर्मचारियों को बेहतर सेवा देने के लिए नियमित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रेलवे का यह तकनीकी और प्रबंधन आधारित दृष्टिकोण न केवल अनधिकृत वेंडिंग को रोकने में मदद कर रहा है, बल्कि यात्रियों के भरोसे को भी मजबूत कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal: मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, सीआरपीएफ डीजी ने तैयारियों का लिया जायजा
रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन होगा अधिक सुगम
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली