देहरादून : उत्तराखंड के लिए रेल संपर्क के मोर्चे पर एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बताया कि उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें रामनगर से देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के संचालन की स्वीकृति की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बलूनी ने कहा कि वह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उत्तराखंड की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़े उनके अनुरोधों पर लगातार सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने राज्य को कई नई रेल सेवाएं और महत्वपूर्ण स्टॉपेज की सौगात दी है, जिससे आम लोगों की यात्रा सुविधाजनक बनी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल उत्तराखंड के लिए विकास और उपलब्धियों से भरा रहा है। बलूनी ने कहा कि रामनगर-देहरादून रेल सेवा से पहले राज्य को काठगोदाम-देहरादून के बीच ‘नैनी-दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार से नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून से लखनऊ के लिए ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी महत्वपूर्ण रेल सेवाएं मिल चुकी हैं।
अनिल बलूनी ने कहा कि रामनगर-देहरादून रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को देहरादून आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनिल बलूनी को भेजे अपने पत्र में लिखा कि 5 जनवरी 2026 को भेजे गए उनके पत्र के संदर्भ में जनसुविधा के लिए रामनगर से देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के परिचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। रेल मंत्री ने इस निर्णय को जनहित से जुड़ा बताते हुए इसकी औपचारिक जानकारी साझा की।
अन्य प्रमुख खबरें
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली
Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, बच्ची समेत 5 लोग जिंदा जले