नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 'हर घर को रोशन' करने के मकसद से दो साल पहले 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल का असर दिखा और अब तक 29 लाख से अधिक घरों तक बिजली पहुंची है। योजना के दो साल पूरे होने पर 'मोदी स्टोरी' ने प्रधानमंत्री के इस फैसले के बारे में अहम जानकारी शेयर की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'मोदी स्टोरी' में कहा गया, "आज ही के दिन 2024 में लॉन्च 'पीएम सूर्य घर' योजना का एक साफ विजन है कि लाखों घरों तक रूफटॉप सोलर पावर पहुंचाई जाए और पूरे भारत में क्लीन एनर्जी को अपनाया जाए। इस पहल का मकसद न सिर्फ सब्सिडी देना था, बल्कि टेक्नोलॉजी से चलने वाले इम्प्लीमेंटेशन के जरिए एनर्जी इंडिपेंडेंस की ओर एक देशव्यापी आंदोलन बनाना था।
'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम सूर्य घर' योजना को गति शक्ति के साथ जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि रूफटॉप सोलर प्लानिंग एक बड़े नेशनल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ सके और बड़े पैमाने पर समाज को फायदा हो सके।
'मोदी स्टोरी' की तरफ से जारी एक वीडियो में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने बताया, "हम रूफटॉप सोलर स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे, जिसे बाद में 'पीएम सूर्य घर' कहा गया। मुझे याद है कि हमने प्रधानमंत्री मोदी के सामने तीन या चार प्रजेंटेशन दिए थे और एक आखिरी प्रजेंटेशन के पास जब हमने तैयारी कर ली थी कि हम इसे कैसे करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम उन्हें यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि किस तरह तकनीक का उपयोग करके छतों पर लगाए गए सोलर सिस्टम का आकलन किया जा सकता है। साथ ही, किसी उपभोक्ता को यह कैसे बताया जाए कि उसकी छत पर कितनी बिजली का उत्पादन संभव है।
भूपिंदर सिंह भल्ला ने कहा, "मुझे याद है कि उन्होंने बहुत साफ-साफ कहा था, 'इसको गति शक्ति के साथ इंटीग्रेट नहीं कर सकते?' यह बात हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। हमने उस पहलू के बारे में सोचा ही नहीं था। हम सिर्फ अपने रूफटॉप सोलर के दृष्टिकोण से सोच रहे थे, लेकिन उनका दृष्टिकोण व्यापक था कि कैसे हम इसे एक नेशनल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करें और उस डेटा व तकनीक का उपयोग समाज के व्यापक हित में किया जाए। मुझे लगता है कि उस नजरिए से यह बहुत महत्वपूर्ण बात थी।
'पीएम सूर्य घर' योजना पोर्टल के अनुसार, पिछले दो साल में 60.87 लाख से अधिक आवेदन आए। अब तक 23.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर स्टॉल जा चुके हैं, जिनके जरिए 29,37,640 परिवारों को फायदा पहुंचा है। सरकार ने इस योजना पर अब तक 16,920.15 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी रिलीज की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Amit Shah Lok Sabha Speech : लोकसभा में नक्सलवाद पर बरसे अमित शाह, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
गैस के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अभी जान लीजिए बचाव के टिप्स
Zojila Pass Avalanche: भीषण हिमस्खलन हादसे में अब तक सात की मौत, रेस्क्यू जारी, मुआवजे की घोषणा
Odisha: नयागढ़ में भीषण बस हादसा: पांच की मौत, 40 से अधिक घायल
Noida Airport : पीएम मोदी शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अयोध्या में भव्य और दिव्य नजारा...रामनवमी पर हुआ रामलला का सूर्य तिलक, PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन
मिडिल ईस्ट संकटः कल मुख्यमंत्रियों के साथ हाई लेवल मिटिंग करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Happy Ram Navami 2026: रामनवमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शेयर किया खास वीडियो
Andhra Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले