PM Modi Varanasi Visit 2026 : वाराणसी को मिलेगी 6332 करोड़ की सौगात, बरेका मैदान से पीएम मोदी फूंकेंगे विकास का शंखनाद

खबर सार :-
PM Modi Varanasi Visit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जानें बरेका मैदान के इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण।

PM Modi Varanasi Visit 2026 : वाराणसी को मिलेगी 6332 करोड़ की सौगात, बरेका मैदान से पीएम मोदी फूंकेंगे विकास का शंखनाद
खबर विस्तार : -

वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी एक बार फिर अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत के लिए तैयार है। आगामी 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के बरेका (BLW) मैदान से जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद को 6332 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। इस दौरे को लेकर न केवल प्रशासनिक अमला मुस्तैद है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश देखा जा रहा है।

PM Modi Varanasi Visit 2026 : विकास की नई इबारत, 163 परियोजनाओं का होगा श्रीगणेश

प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य आकर्षण बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव लाने वाली योजनाएं हैं। इस दौरान कुल 1054 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, जबकि 5277 करोड़ रुपये की 113 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर भविष्य की विकास यात्रा की नींव रखी जाएगी।

इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • नगर निगम का नया कार्यालय भवन और रेलवे रोड ब्रिज का निर्माण।
  • अस्सी घाट पर पार्क का सुंदरीकरण और दीनदयाल अस्पताल का विस्तारीकरण।
  • चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के तौर पर 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण।
  • वाराणसी की नई सड़क का चौड़ीकरण और सीवर नेटवर्क का व्यापक विस्तार।
  • छात्रों के लिए छात्रावास और निराश्रित बच्चों के लिए बाल गृह का निर्माण।
  • शहर को निर्बाध ऊर्जा प्रदान करने के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना।

भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री का हर काशी दौरा शहर के लिए प्रगति का नया अध्याय लेकर आता है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से वाराणसी की सूरत और सीरत दोनों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

PM Modi Varanasi Visit 2026 : शक्ति वंदन- 50 हजार महिलाओं का जुटेगा रेला

इस बार का दौरा विकास के साथ-साथ 'महिला सशक्तिकरण' के संदेश पर केंद्रित रहेगा। बरेका मैदान में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 50 हजार स्थानीय महिलाओं और महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की महिला पदाधिकारी साधना वेदांती और पूजा दीक्षित ने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदमों के बाद अब प्रधानमंत्री महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और पीले अक्षत व पत्रक बांटकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं।

PM Modi Varanasi Visit 2026 : संगठनात्मक तैयारियों में जुटे दिग्गज

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व वाराणसी में डेरा डाले हुए है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क की कमान संभाले हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल ने वाराणसी पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें की हैं और तैयारियों का जायजा लिया है।

अन्य प्रमुख खबरें