Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। ये भारत का ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट न केवल अपनी विशालता बल्कि अपनी अत्याधुनिक तकनीक और पैसेंजर-फ्रेंडली सुविधाओं के लिए भी जाना जाएगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए, PM Modi ने कहा कि आज 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' अभियान में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। देश का सबसे बड़ा राज्य अब उन राज्यों में से एक बन गया है जहां सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। " आज, मेरे पास गर्व और खुशी के दो कारण हैं: पहला, कि मुझे इस एयरपोर्ट की नींव रखने का अवसर मिला था, और अब मुझे इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मिला है। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ साझा करने का फ़ैसला किया है। दूसरा, कि उत्तर प्रदेश की पहचान वही राज्य जिसने मुझे अपना सांसद चुना अब इस शानदार एयरपोर्ट के साथ अटूट रूप से जुड़ गई है।"
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस एयरपोर्ट के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई लहर दौड़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। नोएडा का यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे शहरों के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होगा। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों और युवाओं के लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। जहां एक तरफ़ यहां से विमान दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ान भरेंगे, वहीं दूसरी तरफ़ यह सुविधा 'विकसित उत्तर प्रदेश' की तेज़ी से बढ़ती प्रगति का प्रतीक भी बनेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज का यह कार्यक्रम भारत की नई भावना और संकल्प का प्रतीक है। जैसा कि आप सभी देख सकते हैं, पूरी दुनिया इस समय गहरी चिंता से जूझ रही है। फिर भी, संकट के इन समयों के बीच भी भारत ने अपनी विकास यात्रा को मज़बूती से जारी रखा है।" उन्होंने आगे कहा, "विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो, यह पिछले कुछ ही हफ़्तों में चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका या तो शिलान्यास किया गया है या जिसका औपचारिक उद्घाटन किया गया है।
महज़ कुछ ही हफ़्तों के अंतराल में, नोएडा में एक विशाल सेमीकंडक्टर मैन्युफ़ैक्चरिंग फ़ैसिलिटी का शिलान्यास किया गया। देश की पहली दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' ट्रेन सेवा ने रफ़्तार पकड़ी। इसी दौरान, मेरठ मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार किया गया। अब, इतने कम समय में ही आज आपके हाथों नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया, नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। मैंने कहा, मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी। आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। सुरक्षा के लिहाज़ से, पूरे इलाके को कई ज़ोन में बांटा गया है, और हर कोने-कोने पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। ट्रैफ़िक के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष योजना भी बनाई गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Zojila Pass Avalanche: भीषण हिमस्खलन हादसे में अब तक सात की मौत, रेस्क्यू जारी, मुआवजे की घोषणा
Odisha: नयागढ़ में भीषण बस हादसा: पांच की मौत, 40 से अधिक घायल
Noida Airport : पीएम मोदी शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अयोध्या में भव्य और दिव्य नजारा...रामनवमी पर हुआ रामलला का सूर्य तिलक, PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन
मिडिल ईस्ट संकटः कल मुख्यमंत्रियों के साथ हाई लेवल मिटिंग करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Happy Ram Navami 2026: रामनवमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शेयर किया खास वीडियो
Andhra Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले
पीएम मोदी का 31 मार्च को गुजरात दौरा, कई शहरी विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार
नीतीश कुमार चौथी बार चुने गए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा जाने के बाद भी रहेगी पार्टी पर नजर