PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी, 6350 करोड़ की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

खबर सार :-
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरा शुरू हो रहा है। अपनी यात्रा के दौरान वे 6 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर में खुशी का माहौल है।

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी, 6350 करोड़ की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
खबर विस्तार : -

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके आने से पहले ही काशी का माहौल उत्साह से भरा हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री 6,350 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच बंगाली महिलाओं ने PM मोदी के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। लगभग दो दर्जन महिलाएं गंगा घाटों पर जमा हुईं और शंख बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बंगाल में चल रहे चुनावों में जीत का पूरा भरोसा है और काशी में यह जश्न उसी खुशी को मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी पहुंचने पर वे उनका भव्य स्वागत करने की योजना बना रही हैं। वे शंख बजाकर, फूलों की वर्षा करके और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी। काशी के घाटों पर गूंजते शंखों की आवाज और महिलाओं का जोश साफ तौर पर यह संकेत दे रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पूरा शहर जबरदस्त उत्साह और खुशी के माहौल में डूबा हुआ है।

कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे वाराणसी में आयोजित एक महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लगभग 6,350 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अगली सुबह लगभग 8:30 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 1,050 करोड़ से अधिक की लागत से पूरी की गई 48 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन, और भगवानपुर में 55 MLD क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उद्घाटन शामिल है।

अन्य प्रमुख खबरें