डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी समेत मुख्यंमत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, सुभाषित में लिखा- राष्ट्र की सेवा में जीवन रहा समर्पित
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वे एक महान देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे। सीएम योगी समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संस्कृत सुभाषित शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
भारत के विकास के लिए जीवन समर्पित करने वाले महान देशभक्त थे डॉ. मुखर्जी
प्रधानमंत्री ने एक श्लोक "न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः। परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥" भी साझा किया है। जिसका हिंदी अर्थ है कि अमृतत्व केवल कर्म, धन या वंश से प्राप्त नहीं होता, बल्कि त्याग और उच्च आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है। जो यतिजन राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग करते हैं, उनका जीवन, काल की सीमाओं से परे जाकर जनमानस में अमर हो जाता है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "उनके बलिदान दिवस पर, मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे एक महान देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया।
पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा उनका संकल्प, साहस और समर्पण
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "उनका अटूट संकल्प, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। हम उन मूल्यों से प्रेरित होकर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने अंतिम क्षणों तक अपनाया और जिनके लिए कार्य किया।
बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित पोस्ट करते हुए लिखा था, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
सीएम योगी ने बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उद्घोष कर राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश आपका अनंतकाल तक ऋणी रहेगा।
हरियाणा और राजस्थान के सीएम ने पुण्यतिथि पर किया नमन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए उनका अद्वितीय योगदान तथा 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उनका अटूट संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका त्याग एवं समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा। उनके विचार, आदर्श और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प देशवासियों को मातृभूमि की सेवा तथा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा।"
पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन। राष्ट्र प्रथम की भावना और देश की एकता के प्रति आपका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "महान शिक्षाविद, राष्ट्रनिष्ठ विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए आपका समर्पण, साहस और त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आपके विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा उनका सर्वोच्च बलिदान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि मानते हुए अपना जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया।
एक देश में ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका संघर्ष और राष्ट्रहित में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका दूरदर्शी चिंतन, राष्ट्र प्रथम का दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को आज मिलेगा पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
2026-06-23
-
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, इस बात को लेकर जताई चिंता
2026-06-22
-
2026-06-22
-
2026-06-22
-
पूर्वोत्तर, असम और मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
2026-06-22
-
देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा नया आधार ऐप, 5 महीने में 3.1 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
2026-06-22
-
Tiruvallur gas leak case: जांच के लिए ओडिशा की टीम रवाना, कई मजदूरों की हालत नाजूक
2026-06-22
-
जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 57 घायल, सीएम सुवेंदु ने जताया दुख
2026-06-21
-
Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत, कई गंभीर
2026-06-21
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
अहमदाबाद विमान हादसा : 'पायलट जान लेने के लिए विमान नहीं उड़ाते', जांच रिपोर्ट पर FIP ने उठाए सवाल
2026-06-19