PM Kisan 23nd Installment: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में आज आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, जानें आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं
खबर सार :-
PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को ₹2,000 किश्त का भुगतान मिलेगा। आइए जानें भुगतान स्थिति कब, कहां और कैसे जांचें।
खबर विस्तार : -
PM Kisan 23nd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज यानी शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के तारकेश्वर से इस योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी वर्चुअल प्लेटफॉर्म के ज़रिए देश भर के करोड़ों किसानों संबोधित करेंगे और उनसे से बातचीत करेंगे।
9.44 करोड़ से ज़्यादा किसानों खातों में ट्रांसफर होगी राशि
दरअसल पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारत की आजादी के बाद 79 सालों में पहली बार सरकार बनाई है। यहीं से आज पीएम मोदी किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जा रही इस किस्त के तहत, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए देश भर के 9.44 करोड़ से ज़्यादा किसान परिवारों के खातों में 18,880 करोड़ से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
PM Kisan 23nd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है ?
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायत प्रदान करना है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दो हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी, जिससे देश भर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ था। सरकार अब तक इस स्कीम के ज़रिए अब तक देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 22 किस्तों के माध्यम से 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
PM Kisan 23nd Installment: किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
दरअसल सरकार ने एक कटऑफ डेट तय की है। इस तारीख के बाद जिन किसानों ने नई खेती की जमीन खरीदी या लीज पर ली है, वे अगले पांच साल तक PM किसान योजना के तहत पेमेंट पाने के लायक नहीं होंगे। हालांकि, अगर किसी किसान की मौत के बाद उसके वारिसों को जमीन मिलती है, तो वे फायदे के लायक बने रहेंगे। इसके अलावा, जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है या जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें किस्तों का पेमेंट नहीं मिलेगा।
कैसे करें E-KYC, यहां देखें पूरी प्रक्रिया
- किसान अपना e-KYC प्रोसेस तीन तरीकों से पूरा कर सकते हैं।
- ऑनलाइन OTP-बेस्ड e-KYC: किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTP के ज़रिए e-KYC पूरा कर सकते हैं।
- बायोमेट्रिक e-KYC: यह प्रोसेस पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पूरा किया जा सकता है।
- फेस ऑथेंटिकेशन: मोबाइल ऐप के जरिए चेहरा स्कैन करके E-KYC पूरा किया जा सकता है।
- किसानों को इंस्टॉलमेंट (PM Kisan 22st Installment) का फायदा तभी मिलेगा जब वे इनमें से किसी भी तरीके से e-KYC पूरा करेंगे।
PM Kisan 23nd Installment: कैसे चेक करें पैसा खाते में आएंगे या नहीं
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि 23वीं किस्त के दो हजार रुपये आपके खाते में आएंगे या नहीं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे...
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फिर यहां से, होमपेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन में जाएं और 'बेनिफिशियरी लिस्ट' पर क्लिक करें।
- फिर, अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव की जानकारी डालें।
- इसे पूरा करने के बाद, 'गेट रिपोर्ट' बटन पर क्लिक करें।
- आपके गांव/इलाके के बेनिफिशियरी की लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी। यहां अपना नाम चेक करें।
गौरतलब है कि 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। इसमें 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई थी। यह स्कीम छोटे किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। इससे वे खेती में बेहतर इन्वेस्ट कर पाएंगे, बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी खरीद पाएंगे और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की स्कीम है, जिसमें सारी फंडिंग केंद्र सरकार ही प्रदान करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06