नई दिल्ली : भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है।
मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है।
बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक ड्रिल किया गया। परीक्षण के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (तेल जैसा तरल) का उत्पादन हासिल हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है।
मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते वैश्विक विस्तार का मजबूत उदाहरण बताया है। साथ ही कहा गया कि यह खोज रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दिखाती है। भारत लगातार विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों में निवेश कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और यह सफलता उसी प्रयास का हिस्सा है।
मंत्रालय ने इस अहम उपलब्धि पर कंसोर्टियम को बधाई देते हुए भविष्य में इन संसाधनों के समुचित दोहन की आशा व्यक्त की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिपोस्ट किया है। लीबिया में मिली यह नई खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल भी दागे
MP: मध्य प्रदेश की बाग प्रिंट कला को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, पेरिस में होगा प्रदर्शन
भय नहीं अब भरोसा चाहिए.... बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले PM मोदी ने जारी किया खास संदेश
Ladakh: लद्दाख में 5 नए जिलों को मिली मंजूरी, LG वीके सक्सेना ने की घोषणा
Mumbai: संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
गर्मी के साथ देश में बढ़ रही बिजली की मांग, 256.11 गीगावाॅट तक पहुंची डिमांड
Chhattisgarh: बिलासपुर में खुला इतिहास का नया पन्ना, 2 हजार साल पुराना ताम्रपत्र मिला
पंजाब सरकार ने छीनी तो केंद्र ने हरभजन सिंह को दी नई सिक्योरिटी, घर के बाहर तैनात रहेंगे CRPF कमांडो
Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के मैदानों में फिर दौड़ रहे काले हिरण, पीएम मोदी ने बताई उपलब्धि