Karnataka Aircraft Crash: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह हादसा दोपहर को बसवना बागेवाड़ी तालुक के मंगलुरु गांव में एक खुले मैदान में हुआ। यह एयरक्राफ्ट रेड बर्ड एविएशन का दो सीटों वाला ट्रेनिंग प्लेन था। प्लेन टकराने के बाद तीन टुकड़ों में बट गया। हालांकि दोनों पायलट क्रैश से ठीक पहले एयरक्राफ्ट से बाहर निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल गंभीर रुपये से घायल दोनों पायलटों पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में बिखरे मलबे को सुरक्षित किया, और जांच जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट था, जो कलबुर्गी से बेलगावी जाते समय इंजन फेल होने के कारण क्रैश हो गया। मैकेनिकल खराबी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। अब एयरक्राफ्ट के लॉग, मौसम डेटा और मेंटेनेंस हिस्ट्री की पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा मंगलुरु गांव में हुआ। एयरक्राफ्ट रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, तभी अचानक इंजन फेल हो गया, जिससे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कैप्टन की पूरी कोशिश के बावजूद, एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, लेकिन सौभाग्य से, पायलट और ट्रेनी पायलट दोनों बच गए। उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।
रेड बर्ड एविएशन एकेडमी पायलट ट्रेनिंग के लिए सेसना 172 टैंगो चार्ली जैसे वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करती है। रेड बर्ड एविएशन के ट्रेनिंग बेस बारामती, बेलगावी और सिवनी में हैं, जहां पायलटों को कमर्शियल और प्राइवेट फ्लाइट्स के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। सेसना 172 SP जैसे एयरक्राफ्ट में एक बेसिक ऑटोपायलट सिस्टम होता है जो दिशा बनाए रखने, ऊंचाई कंट्रोल करने और नेविगेशन में मदद करता है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) भी इस मामले का संज्ञान ले सकता है और जल्द ही जांच शुरू कर सकता है। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए है।
अन्य प्रमुख खबरें
ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे पूछताछ के बाद पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार
भारत ने MIRV तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
Assam Earthquake: असम के तीन जिलों में भूकंप के झटके, कोकराझार में सबसे ज्यादा 4.5 तीव्रता दर्ज
मुंबई में अनिल अंबानी ग्रुप के 17 ठिकानों पर CBI का छापा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
Weather Update: फिर बदलेगा दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम, IMD ने जारी की आंधी-बारिश की चेतावनी
Makhanlal Sarkar: कौन है भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिनके PM मोदी ने मंच पर छूए पैर
Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में आज से भाजपा सरकार, शुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की रेड, भड़के सीएम भगवंत मान
West Bengal: भगवामय हुआ बंगाल, शंखनाद के साथ साधु-संत बोले- आ गया राम राज्य
West Bengal: भव्य समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता
एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, जनरल अनिल चौहान के बाद संभालेंगे पद