झांसीः बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ चलाए गए सघन अभियानों का असर अब रेलवे के राजस्व आंकड़ों में साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग के माध्यम से 5.55 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है, बल्कि भारतीय रेल के राजस्व संरक्षण प्रयासों की सफलता का भी प्रमाण है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाण्यिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। मई 2025 में टिकट चेकिंग से प्राप्त 4.10 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष मई माह में 26.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
रेलवे मुख्यालय ने मई 2026 के लिए 66 हजार प्रकरणों और 4.65 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया था। झांसी मंडल ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 68,520 प्रकरण दर्ज किए और 5.55 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह निर्धारित प्रकरण लक्ष्य से 3.68 प्रतिशत तथा राजस्व लक्ष्य से 16.22 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान 3 बस रेड चेक, 8 किलेबंदी चेक और 4 एंबुश चेक अभियान आयोजित किए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
इस सफलता में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) वीरेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक भूपेंद्र मीणा, देवी सिंह मीणा, सोनू राय, साजिद अनवर, नीरज वर्मा, अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार, वैभव अग्रवाल, महेंद्र सिंह पटेल, मुदस्सर खान और हरजीत सिंह सहित समस्त टिकट चेकिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
झांसी मंडल की यह सफलता भविष्य में भी यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने और रेलवे के राजस्व संरक्षण अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
राम मंदिर के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
श्रीलंका बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नया केंद्र, बड़े स्कैम सेंटरों का खुलासा
2026-06-16
भारतीय वायु सेना विकसित करेगी स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
2026-06-16
अंबुबाची मेला 2026: 22 जून से तीन दिन तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, गुवाहाटी में जुटेंगे लाखों साधक
2026-06-16
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
2026-06-16
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: SIT जांच तेज, गरमाया राजनीतिक माहौल
2026-06-16
2026-06-16
ओमान में समुद्री हमले के बाद वतन लौटेंगे 21 भारतीय नाविक, राजदूत प्रशांत पिसे ने दी शुभकामनाएं
2026-06-16
NEET (UG) 2026 Re-exam: पेपर लीक और नकल गिरोहों पर केंद्र का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम हुआ बैन
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15