Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: सोशल मीडिया की मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरून (Amritpal Singh Mehroon) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) ने की है। वह हत्य के बाद लंबे समय से फरार था। आरोपी को मिडिल ईस्ट से दिल्ली के रास्ते पंजाब वापस लाया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि 11 जून, 2025 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी (Kanchan Kumari) उर्फ 'कमल भाभी' की बठिंडा में हत्या कर दी गई थी। उनका शव आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर से बरामद हुआ था। आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को किडनैप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में बॉडी को एक कार में रखकर आदेश हॉस्पिटल के पास छोड़ दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 25 साल की इन्फ्लुएंसर की हत्या गला घोंटकर की गई थी।
इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह घटना के बाद विदेश भाग गया था। वह पुलिस की गिरफ़्तारी से बचता रहा। इस दौरान बठिंडा अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। साथ ही इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज हुई।
पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की और जानकारी मिली कि वह दुबई में छिपा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मिडिल ईस्ट में छिपा हुआ है। इसके बाद, भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों के ज़रिए उसके एक्सट्रैडिशन प्रोसेस को शुरू किया गया। एक लंबी कानूनी और इंटेलिजेंस प्रोसेस के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। आखिरकार, 10 अप्रैल की सुबह उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उसे कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता, चाहे वह देश के अंदर हो या विदेश में।
गौरतलबहै कि कंचन कुमारी (कमल भाभी) इंस्टाग्राम पर 3.83 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ काफी मशहूर थीं। वह अपने रील्स और कंटेंट के लिए जानी जाती थीं, हालांकि उनके कुछ पोस्ट से विवाद भी हुआ था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि कमल कौर को पहले भी धमकियां मिली थीं, जिससे मामला और बिगड़ गया। पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती थी, जिसमें उसकी मां, दो भाई और दो बहनें हैं। परिवार के मुताबिक, वह बठिंडा जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह खो गई और बाद में उसकी मौत की खबर आई।
अन्य प्रमुख खबरें
राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई-ईडी को हाई कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब
रिलायंस एडीए पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 7 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी
काला कोट पहनकर कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ने वकालत पर उठाए सवाल, मांगी पूरी डिटेल
BRICS 2026: PM मोदी ने की विदेश मंत्रियों से मुलाकात, जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा
Kerala New CM Name: केरल के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज, 10 दिन बाद खत्म होगा सस्पेंस
Amul Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दाम, जानें कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर दूध
PM मोदी की अपील का असरः बस में सफर करेंगे नितिन गडकरी, काफिले में कम होंगी गाड़ियां