North India Weather Alert : उत्तर भारत में ठंड के कमजोर पड़ने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के 9 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी राज्यों, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड एक बार फिर असर दिखा सकती है।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में धूप निकल रही है। IMD के मुताबिक प्रदेश के 45 जिलों में तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 15 जिलों—बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं—में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर एनसीआर क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में अगले 48 घंटे तक किसी बड़े मौसमीय खतरे की चेतावनी नहीं है। राज्य के अधिकांश जिलों में घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव कम हो सकता है, जिससे तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
भारत की नारीशक्ति बनी विकास की धुरी: पीएम मोदी
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को बताया 'राष्ट्र निर्माता', सड़क हादसों में मुआवजे के लिए बनाया नया नियम
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
राम मंदिर दानपात्र मामलाः महंत कमल नयन दास बोले- सामने आनी चाहिए सच्चाई
2026-06-11
साइबर ठगी पर गृह मंत्रालय की चेतावनी, डीपफेक सहित इन चीजों से सावधान रहने की सलाह
2026-06-11
2026-06-10
PM Modi ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड ! मेलोनी ने दी खास बधाई, दुनिया भर से आ रहे संदेश
2026-06-10
जम्मू-कश्मीर: उरी में LOC के पास जोरदार धमाका, दो जवान शहीद
2026-06-10