Bengaluru Road Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार सुबह एक SUV कार-कैंटर ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर एम. सत्यवारा गांव के पास हुआ। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही हादसे की जांच जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, कोलार से देवनहल्ली जा रही एक कार पहले अपने आगे चल रही बाइक से टकराई। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया और कार एक कैंटर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार छह लोगों और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह लोग बेंगलुरु के कोथनूर के रहने वाले थे।
जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई है। हमने गाड़ियों को हटा दिया है और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए होसकोटे के सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मरने वालों में से छह की लाशों की पहचान हो गई है। हम उनके परिवारों और रिश्तेदारों से संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जबकि एक अन्य की पहचान करने की कोशिशें चल रही हैं। IGP कहा, यह पता लगाने के लिए जांच चल जा रही है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था या नहीं।
उधर स्थानीय लोगों ने हाईवे के इस हिस्से के डिज़ाइन और निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि सदप्पनहल्ली से कमलीपुरा ब्रिज तक की सड़क में सही वैज्ञानिक प्लानिंग की कमी है। उनका दावा है कि निर्माण के दौरान एक इंजीनियर ने हाईवे के डिज़ाइन में कमियों पर आपत्ति जताई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Amit Shah Lok Sabha Speech : लोकसभा में नक्सलवाद पर बरसे अमित शाह, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
गैस के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अभी जान लीजिए बचाव के टिप्स
Zojila Pass Avalanche: भीषण हिमस्खलन हादसे में अब तक सात की मौत, रेस्क्यू जारी, मुआवजे की घोषणा
Odisha: नयागढ़ में भीषण बस हादसा: पांच की मौत, 40 से अधिक घायल
Noida Airport : पीएम मोदी शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अयोध्या में भव्य और दिव्य नजारा...रामनवमी पर हुआ रामलला का सूर्य तिलक, PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन
मिडिल ईस्ट संकटः कल मुख्यमंत्रियों के साथ हाई लेवल मिटिंग करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Happy Ram Navami 2026: रामनवमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शेयर किया खास वीडियो
Andhra Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले