PM Modi Assam Election 2026: असम के गोगामुख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। असम विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उनके सामने उमड़ा लोगों का जनसैलाब साथ ही युवाओं का उत्साह और माताओं-बहनों का आशीर्वाद इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस बार जीत की हैट्रिक पक्की है।
पीएम मोदी ने उन्होंने कहा, "आपके आशीर्वाद से, मुझे प्रधानमंत्री के तौर पर हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है। मैं तीसरी बार इसी मैदान पर आया हूं, और अब, असम में भी BJP सरकार की जीत की हैट्रिक लगने वाली है।" प्रधानमंत्री ने इस चुनाव को 'विकसित असम' को 'विकसित भारत' में बदलने का जनादेश बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि BJP-NDA सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही, कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भी हार की हैट्रिक तय है, और पार्टी के खुद को 'राजकुमार' कहने वाले नेता चुनावी हार की सेंचुरी लगाने की राह पर हैं।
पिछले एक दशक में असम में हुए विकास को रेखांकित करते हुए पहले सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और उसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में सुशासन और जनसेवा का एक नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, 22 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं। BJP के घोषणापत्र में यह वादा किया गया है कि जिन लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी पक्का घर दिया जाएगा। इसके अलावा, यह गारंटी भी दी गई है कि आने वाले समय में 15 लाख और परिवारों को पक्का घर दिया जाएगा।
इसके अलावा, NDA सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में 40 लाख महिलाओं को 'लखपति' बनाया जाए। असम BJP 'अरुणोदय' योजना का विस्तार करने जा रही है, जिसमें और भी कई लाभ और विशेषताएं जोड़ी जाएंगी। पीएम ने कहा असम सरकार की 'अरुणोदय' योजना एक प्रमुख 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करना और गरीबी को दूर करना है; इसे 2 अक्टूबर, 2020 को शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री ने असम की अनूठी पहचान और संस्कृति को सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' लागू करने जैसे फैसले साथ ही साथ आदिवासी समुदायों और छठी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की परंपराओं की रक्षा करना असम की विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले असम की पहचान सिर्फ चाय के लिए होती थी, लेकिन अब राज्य टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही असम में सेमीकंडक्टर प्लांट से 'चिप' का उत्पादन शुरू होगा, जिससे राज्य आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाले समय में मोबाइल फोन, गाड़ियां, टीवी और फ्रिज जैसे कई उपकरण असम में बनी चिप से चलेंगे। यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाले वर्षों में, मोबाइल फ़ोन, गाड़ियां, टेलीविज़न और रेफ़्रिजरेटर जैसे कई उपकरण यहीं असम में बनी चिप्स से चलेंगे। यही हमारे 'विकसित असम' का रोडमैप है।"
कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अपने 60-65 साल के शासनकाल में पार्टी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल बनाए, जबकि 'डबल-इंजन सरकार' ने सफलतापूर्वक पांच बड़े पुल पूरे किए हैं। साथ ही, कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भी हार की हैट्रिक तय है, और पार्टी के खुद को 'राजकुमार' कहने वाले नेता राहुल गांधी चुनावी हार की सेंचुरी लगाने की राह पर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Toll Plaza पर अब नहीं चलेगा Cash, एक अप्रैल से केवल Digital माध्यम से भुगतान होगा मान्य
सूरत में दर्दनाक हादसा: घर में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bihar Temple Stampede: नालंदा में शीतला अष्टमी पर भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Amit Shah Lok Sabha Speech : लोकसभा में नक्सलवाद पर बरसे अमित शाह, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
गैस के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अभी जान लीजिए बचाव के टिप्स
Zojila Pass Avalanche: भीषण हिमस्खलन हादसे में अब तक सात की मौत, रेस्क्यू जारी, मुआवजे की घोषणा