Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान। इस सूची में असम राज्य के लिए तृणमूल कांग्रेस के सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल है उनमें- मांडिया (बारपेटा) सीट से शेरमन अली अहमद, हाजो-सुअलकुची (SC) सीट से रोजी अहमद (फुनू दास), गुवाहाटी सेंट्रल से अभिजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल (डिब्रूगढ़) से इनुस कुमार कंडापन, मारियानी (जोरहाट) से परेश बोरा, करीमगंज उत्तर से परिमल रंजन रॉय, करीमगंज दक्षिण से अजीज अहमद खान (रानू खान)।
इसके अतिरिक्त पार्टी ने अपनी पहली सूची में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। चमारिया विधानसभा सीट (AC संख्या 27) जो प्रारंभिक सूची में क्रम संख्या 6 पर सूचीबद्ध थी के लिए पहले घोषित उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली गई है। अपने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए, TMC ने उनसे जनता की सेवा के लिए आगे आने और लोगों का विश्वास जीतने का आग्रह किया है।
इससे पहले शनिवार को TMC ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें चुनावी मुकाबले के लिए 17 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और यह एक सदनीय विधायिका के रूप में कार्य करती है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, इन सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जातियों (SC) के लिए और 19 सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, संसद में असम का प्रतिनिधित्व भी महत्वपूर्ण है।
तृणमूल कांग्रेस ने साफ़ तौर पर कहा है कि उसका लक्ष्य असम में बीजेपी और कांग्रेस के तीसरे विकल्प के तौर पर उभरना है। पार्टी स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ जातीय और भाषाई संतुलन को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। यह शुरुआती सूची इस बात का भी संकेत देती है कि आने वाले दिनों में पार्टी और भी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिससे चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। वैसे तो असम में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में हैं।
बता दें कि असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। विधानसभा के अलावा असम में लोकसभा की 14 सीटें और राज्यसभा की 7 सीटें हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Operation Sindhu anniversary : जब भारत के पराक्रम से कांप उठा था सीमा पार का आतंकी तंत्र
Mumbai: मुंबई में होटल ताज व ट्राइडेंट में आतंकी हमले की धमकी, हिरासत में आरोपी
Punjab: जालंधर व अमृतसर में धमाकों का ISI कनेक्शन! डीजीपी ने जताई आशंका
Jharkhand: कबरीबाद कोयला खदान में मजदूर की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में झड़प
Weather Update: मई में दिसंबर जैसी ठंड! बारिश व बर्फबारी से बदला मौसम, माइनस पर पहुंचा तापमान
Punjab: जालंधर में BSF मुख्यालय व अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर जोरदार धमाके, जांच शुरू
TMC की हार के बाद CM आवास की बदली सुरक्षा व्यवस्था, अभिषेक के कार्यालय से हटे पुलिसकर्मी
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग से लगा बड़ा झटका, आरोपों को आयोग ने नकारा