मुंबई : अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,027 रुपए के मुकाबले 693 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,720 रुपए पर खुला। हालांकि, 9:55 पर यह 19 रुपए या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,008 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,49,720 का न्यूनतम स्तर और 1,51,527 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,42,763 रुपए के मुकाबले 826 रुपए या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,43,589 रुपए पर था। खबर लिखे जाने तक यह 712 रुपए या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,475 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,42,972 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,43,835 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,616 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड का फैसला देर रात आएगा। यह फैसला ऐसे समय पर आ रहा है, जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है। अगर ब्याज दरों को बढ़ाने को लेकर फेड कोई टिप्पणी करता है तो यह सोने के लिए नकारात्मक हो सकता है और इससे आने वाले समय में कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान डॉलर में सोने ने करीब 40 प्रतिशत और चांदी ने 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
India-Newzealand के बीच ऐतिहासिक FTA: 27 अप्रैल को लगेगी मुहर, व्यापार को मिलेगा नया पंख
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी में फिसलन, निवेशकों की चमक फीकी पड़ी
Crude Oil की महंगाई का असर: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT Sector में तेज बिकवाली
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी फिसले, निवेशकों की बढ़ी चिंता
वैश्विक तनाव का असर: Share Market हुआ धड़ाम, IT Sector में सबसे बड़ी मार
Jack up Rig टेंडर रद्द: ONGC ने कीमतों में ‘खेल’ और मिलीभगत की आशंका पर कसा शिकंजा
Seafood Export में भारत का रिकॉर्ड धमाका: 72,000 करोड़ पार, झींगों ने मचाया ग्लोबल बाजार में धूम
Hormuz Crisis से तेल बाजार में उथल-पुथल, 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा Crude Oil