WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप में जल्द दिखेंगे नए बदलाव, 'अपडेट्स' टैब में विज्ञापन की भी सुविधा
खबर सार :-
दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने अपने फीचर्स में तीन नये बदलाव लाने का निर्णय लिया है। ये सभी नए बदलाव यूजर्स को आने वाले दिनों में टैब के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार सब्सक्राइब कर सकेंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे चर्चित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ऐप व्हाट्सऐप ने अपने फीचर्स में नया बदलाव करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे।
व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को आगामी बदलावों के बारे में अपने ब्लॉग के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने 'अपडेट' टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं। हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए व्हाट्सऐप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और व्हाट्सऐप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं।
अपडेट टैब में होंगे तीन नए बदलाव
ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप ऐप के 'अपडेट' टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा। वर्तमान में व्हाट्सऐप पर 'अपडेट्स' टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है। कंपनी ने कहा है कि इस टैब पर 'चैनल सब्सक्रिप्शन' के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करने के साथ सपोर्ट कर सकते हैं। वे मंथली फीस के साथ चैनल से एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकते हैं। यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर व्हाट्सऐप का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे, जो आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।
एडमिन के पास चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का भी तरीका मौजूद
टैब में पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा। इसी तरह, व्हाट्सऐप की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब ऐड्स भी देखने को मिलेंगे। यदि यूजर्स किसी नए बिजनेस को खोजना चाहते हैं, तो अब वह भी काफी आसान हो जाएगा। स्टेटस में बिजनेस द्वारा प्रचारित किसी प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर यूजर आसानी से बिजनेस से बातचीत शुरू कर पाएंगे। व्हाट्सऐप पर पेश होने वाले नए बदलाव 'अपडेट' टैब पर नजर आएंगे, जिसका मतलब हुआ कि यूजर्स को 'चैट्स' टैब के साथ उनकी पर्सनल मैसेजिंग को लेकर किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी की ओर से इन नए फीचर्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, बहुत जल्द नए बदलावों को पेश किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत में AI बूम, शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर बढ़ेगी वैल्यूएशन
2026-10-21
-
Oppo Reno17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, बैटरी और कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-10-21
-
Redmi K100 Features: कैमरे और बैटरी की नई जानकारियां सामने आईं
2026-10-21
-
हॉलीज पर साइबर अटैक, 27.6 लाख ग्राहकों का डेटा लीक
2026-10-19
-
iQOO Neo12 लॉन्च की तारीख कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने
2026-10-19
-
Amazon Sale: सस्ते में खरीदें iPhone 16, जानें शानदार ऑफर्स और कीमत
2026-10-19
-
Poco X8 Series Comparison: X8 Power, Pro और Base Model में अंतर
2026-10-17
-
Vivo V80 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2026-10-17
-
RedMagic 12 Pro+ Launch: 185Hz Screen और RGB कूलिंग के साथ पेश
2026-10-16
-
Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च
2026-10-16
-
Tecno Spark 50s 5G India Launch: 16 अक्टूबर को आ रहा नया फोन
2026-10-15
-
वनवेब को स्टारलिंक से पहले मंजूरी मिले: सुनील मित्तल की मांग
2026-10-14
-
अगली कनेक्टिविटी क्रांति को दिशा दे सकता है भारत: जीएसएमए
2026-10-14
-
Realme 16 और 16T स्मार्टफोन महंगे, जानें नई कीमतें
2026-10-13
-
vivo X Fold 6 नेबुला टील भारत में लॉन्च: कीमत और फीचर्स
2026-10-12