कनेक्टिविटी के अगले दौर को आकार दे सकता है भारत, 5जी अपनाने, डीपीआई के इस्तेमाल में दुनिया के लिए बना मिसाल
खबर सार :-
भारत मोबाइल कनेक्शन के मामले में अग्रणी है। भारत में 1.2 अरब सक्रिय मोबाइल कनेक्शन हैं। इसमें से 45 करोड़ मोबाइल कनेक्शन 5जी हैं। अगली कनेक्टिविटी क्रांति को भारत दिशा दे सकता है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: जीएसएमए के चेयर गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि भारत में 5G को तेज़ी से अपनाना और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) का इस्तेमाल यह दिखाता है कि कैसे बड़े पैमाने पर प्रतिभा और महत्वाकांक्षा मिलकर सबको साथ लेकर चलने वाले समावेशी विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के अगले दौर को आकार दे सकते हैं। विट्टल ने कहा कि ग्लोबल स्टैंडर्ड के तहत काम करने और अलग-अलग बाजार में मिलकर काम करने से नवाचार में तेज़ी आ सकती है, भरोसे को और मज़बूती मिल सकती है। साथ ही यह पक्का हो सकता है कि कनेक्टिविटी के फ़ायदे दुनिया तक पहुंच सकें। कनेक्टिविटी के अगले दौर के लिए प्राथमिकताएं तय करने के लिए जीएसएमए बोर्ड की पिछले हफ़्ते नई दिल्ली में बैठक की गई।
भारत मोबाइल कनेक्टिविटी में आगे
जानकारी के अनुसार, 1.2 अरब सक्रिय मोबाइल कनेक्शन के साथ भारत मौजूदा समय में मोबाइल कनेक्टिविटी में आगे है। इन मोबाइल कनेक्शनों में से 45 करोड़ 5जी हैं। यह आंकड़े भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जीएसएमए बोर्ड को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी समेत सरकार और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने का अवसर भी मिला है। ग्लोबल लेबल पर मोबाइल तकनीकों और सेवाओं ने वर्ष 2025 में जीडीपी का 6.4 प्रतिशत यानि 6 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक मूल्य का सृजन किया। यह ग्लोबल जीडीपी का 6.4 प्रतिशत है। इस भागीदारी के वर्ष 2030 तक बढ़कर 11.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
2030 तक मोबाइल कनेक्शनों में 57 प्रतिशत 5जी
बाजारों में 5जी को तेजी से अपनाए जाने के बीच इस बात पर चर्चा केंद्रित रही कि टिकाऊ बाजार संरचनाएं नई तकनीकों में निवेश को कैसे समर्थन दे सकती हैं। साथ ही नेटवर्क स्लाइसिंग जैसी उन्नत क्षमताएं व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए कैसे मूल्य सृजित कर सकती हैं। एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 तक सभी मोबाइल कनेक्शनों में 57 प्रतिशत 5जी हो जाएंगे। 2025 से 2030 के पांच सालों में आपरेटर नेटवर्क विस्तार और उन्नयन पर 1.2 ट्रिलियन डॉलर खर्च करेंगे। जीएसएमए ने कहा कि लगातार निवेश और स्पष्ट बाजार की दृष्टि से भारत में 5जी की तेज तैनाती इसकी प्रगति का एक प्रमुख उदाहरण है।
डिजिटल अर्थव्यवस्था तक पहुंच बनाना लक्ष्य
जीएसएमए के महानिदेशक विवेक बद्रीनाथ के अनुसार, नीतिगत सुधारों के जरिए मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक निवेश के क्या लाभ मिलते हैं, भारत इसका ठोस उदाहरण है। दुनिया भर में मोबाइल कनेक्टिविटी व्यवसायों, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए भारत नये अवसर पैदा कर रहा है। उनके मुताबिक, 5जी के तेज विस्तार को वास्तविक मूल्य में बदलना अगली प्राथमिकताओं में है। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों का डिजिटल अर्थव्यवस्था तक पहुंच बनाना लक्ष्य है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निवेश, सहयोगपूर्ण नीतियों और बड़े पैमाने पर इकोसिस्टम के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत होगी। बोर्ड ने साइबर ठगी के बढ़ते ग्लोबल खतरे पर भी विस्तार से चर्चा की। आनलाइन धोखाधड़ी से छुटकारा पाने के लिए जीएसएमए ने अपने 'यूनाइटेड अगेंस्ट स्कैम्स' प्रोग्राम के तहत धोखाधड़ी रोकथाम को पूरे उद्योग की साझा प्राथमिकता बनाया है।
ये भी पढ़ें- भारत में Realme 16 और 16T के दाम बढ़े, पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Realme 16 और 16T स्मार्टफोन महंगे, जानें नई कीमतें
2026-10-13
-
vivo X Fold 6 नेबुला टील भारत में लॉन्च: कीमत और फीचर्स
2026-10-12
-
Oppo के नए वाइड-स्क्रीन फोन रेनो एक्स के स्पेसिफिकेशंस लीक
2026-10-09
-
गूगल ने दुनियाभर में लॉन्च किया SynthID डिटेक्टर टूल
2026-10-08
-
21 किमी की ऊंचाई पर DRDO की बड़ी उड़ान, स्वदेशी HAPS का सफल टेस्ट
2026-10-06
-
डेटा सेंटर बूम में बढ़े खतरे, बिजली से साइबर सुरक्षा तक चुनौती
2026-10-06
-
vivo Y32 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
2026-10-06
-
vivo V80 भारत में पेश, जानिए कैमरे और बड़ी बैटरी के सभी फीचर्स
2026-10-06
-
Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-10-01
-
vivo X Fold6: यूरोप में कीमत और फीचर्स लीक, जल्द वैश्विक लॉन्च
2026-09-30
-
शाओमी 18 के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा
2026-09-29
-
vivo X Fold 6 के वैश्विक और भारतीय लॉन्च की तारीख लीक
2026-09-28
-
वीवो Y600i स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च
2026-09-25
-
vivo V80 Launch in India: विवो वी80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
2026-09-24
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23