Vivo Watch 5 Smartwatch Launch : एआई स्पोर्ट्स कोच के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
खबर सार :-
चाइनीज कंपनी Vivo ने Vivo Watch 5 Smartwatch को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। एआई स्पोर्ट्स कोच के साथ हेल्थ डेटा प्रोवाइड करने वाली यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्जिंग में लगातार 22 दिनों तक चलने में सक्षम है।
खबर विस्तार : -
Vivo Watch 5 Smartwatch : चाइनीज कंपनी Vivo ने Vivo Watch 5 Smartwatch को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। एआई स्पोर्ट्स कोच के साथ हेल्थ डेटा प्रोवाइड करने वाली यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्जिंग में लगातार 22 दिनों तक चलने में सक्षम है। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में सारी डिटेल बताते हैं।
इतनी है कीमत
चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Vivo Watch 5 Smartwatch के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की प्राइस CNY 799 यानी लगभग 9,277 रूपए रखी गई है। अगर आप इसके लेदर वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको CNY 999 यानी लगभग 11,575 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे कंपनी ने वॉच नाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट में एल्युमिनियम एलॉय के साथ पेश किया है। इसकी सेल 29 अप्रैल से शुरू होने वाली है। हालांकि, इसे ग्लोबल लेवल पर कब लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर अभी तक कोई Official Statement सामने नहीं आया है।
फीचर्स है शानदार
Vivo Watch 5 Smartwatch में 1.43 इंच की कर्व्ड अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 60 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ मोड पर सिंगल चार्जिंग में 22 दिनों तक चल सकती है। इसमें नया एआई स्पोर्ट्स कोच दिया गया है, जो कि यूजर्स के रनिंग पोस्चर और एफिशिएंसी को ट्रैक कर सकता है। इसका वजन 32 ग्राम है और इसमें जबरदस्त हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलने वाले हैं। यह BlueOS 2.0 पर काम करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वीवो Y600i स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च
2026-09-25
-
vivo V80 Launch in India: विवो वी80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
2026-09-24
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23
-
वीवो एक्स500 सीरीज की यूरोप में लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स घोषित
2026-09-22
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और सैंपल हुए जारी
2026-09-22
-
Google पर €403 मिलियन जुर्माना, लोकेशन डेटा पर EU की बड़ी कार्रवाई
2026-09-21
-
Google Pixel 11 vs 11 Pro: कीमत और फीचर्स की तुलना
2026-09-21
-
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़
2026-09-18
-
सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनता भारत: ग्लोबल कंपनियों का बढ़ा भरोसा
2026-09-17
-
iPhone 18 Pro Max चार्जिंग स्पीड और फीचर्स - पूरी जानकारी
2026-09-17
-
Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-09-16
-
Oppo Find X10 Series Launch: ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
2026-09-14
-
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के खास फीचर्स कन्फर्म
2026-09-12
-
iQOO 16 का डिज़ाइन सामने आया: iQOO Pad Ultra के साथ इस महीने लॉन्च होगा
2026-09-11
-
एप्पल ने आईफोन 17 और 16 की कीमतें बढ़ाईं, जानिए नए दाम
2026-09-10