Apple iPhone: अगर आप भी Apple iPhone के पुराने मॉडल्स को यूज कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब कुछ पुराने मॉडल्स में सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp चलना बंद हो जाएगा। 05 मई के बाद आईफोन का पुरान मॉडल प्रयोग करने वाले यूजर्स व्हाट्सएप को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
इसको लेकर WhatsApp का साफ कहना है कि अब प्लेटफॉर्म उन्हीं Apple iPhone यूजर्स के मोबाइल पर सपोर्ट करेगा, जिनमें iOS 15.1 या उससे नया वर्जन होगा। इस बयान के बाद साफ है कि जो लोग अभी तक आईफोन 5 एस, आईफोन 6 या फिर आईफोन 6 प्लस को यूज कर रहे हैं, उनके स्मार्टफोन में अब यह प्लेटफॉर्म काम करना पूरी तरह बंद कर देगा।
दरअसल, WhatsApp एक प्रक्रिया के तहत डिवाइसेस की जांच करता है। अपनी जांच में वह इस बात को वेरीफाई करता है कि कौन से स्मार्टफोन सुरक्षित नहीं है और किसमें उसके नए फीचर्स सही से काम नहीं कर रहे हैं। जिन स्मार्टफोन्स में ऐसा पाया जाता है, उन पर व्हाट्सएप एक्सेस को बंद कर दिया जाता है। बता दें कि एप्पल अपने काफी पुराने हो चुके Apple iPhone मॉडल्स पर सिक्योरिटी अपडेट नहीं भेजता है, जिसकी वजह से यह फोन असुरक्षित होते हैं और इनके हैक होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। अगर आप भी पुराने आईफोन मॉडल्स का यूज कर रहे हैं तो अब आपको अपना फोन बदलना पड़ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16टी 5जी: 50MP Sony AI कैमरा के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया गेम-चेंजर
स्मार्टफोन नहीं, यह तो प्रोफेशनल कैमरा है: sony xperia 1 viii के साथ फिर पलटी बाजी
अब AI करेगा आपकी ट्रिप प्लान! इक्सिगो ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट ‘तारा’
गूगल-एप्पल की बड़ी पहल: अब iPhone और Android चैट होगी पूरी तरह सुरक्षित