कल दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत, लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मेक इन इंडिया की झलक पूरा विश्व देखेगा। भारत अब सिर्फ सेवा प्रदाता के रूप में ही बल्कि 4जी स्टैक निर्माता व उपकरण प्रदाता के तौर पर भी उभर रहा है। इसकी लांचिंग के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो खुद का टेलीकॉम नेटवर्क बना सकता है। साथ ही टेलीकॉम उपकरणों को भी मैन्युफैक्चर कर सकता है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकारी कंपनी बीएसएनएल के 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो स्वयं का टेलीकॉम नेटवर्क बना सकते हैं। साथ ही, टेलीकॉम उपकरणों को भी मैन्युफैक्चर कर सकते हैं। उद्घाटन से पहले आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कल वह दिन होगा, जब विश्व यह देखेगा कि भारत न केवल एक सेवा प्रदाता के रूप में, बल्कि एक पूर्ण 4जी स्टैक के निर्माता और उपकरण प्रदाता के रूप में भी उभर रहा है। सिंधिया ने आगे कहा कि भारत का टेलीकॉम नेटवर्क क्लाउड आधारित और फ्यूचर रेडी होगा। साथ ही आसानी से इसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है।
देश भर में 98,000 साइट्स पर शुरू होगा 4जी स्टैक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक 27 सितंबर को देश भर में लगभग 98,000 साइट्स पर शुरू किया जाएगा। साथ ही, कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत एक साथ होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ओडिशा के झारसुगुड़ा में इस नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने कहा, "यह टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक नया युग है, एक ऐसा युग जहां भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले शीर्ष देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनमें डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन शामिल हैं और भारत अब पांचवां देश है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री डिजिटल भारत निधि के माध्यम से भारत के 100 प्रतिशत 4जी नेटवर्क का भी अनावरण करेंगे, जिसके तहत 29,000-30,000 गांवों को मिशन मोड परियोजना के तहत जोड़ा गया है। टेलीकॉम सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है। 2028 तक 5जी यूजर्स की संख्या 77 करोड़ तक पहुंच जाएगी, जो कि फिलहाल 30 से 40 करोड़ है। उन्होंने इस 4जी स्टैक विकसित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया। बीएसएनएल के यूपी ईस्ट के सीजीएम अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि बीएसएनएल 4जी का लॉन्च होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी पूर्णत: स्वदेशी है। इसे सीडॉट, तेजस और टीसीएस ने मिलकर विकसित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़
2026-09-18
-
सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनता भारत: ग्लोबल कंपनियों का बढ़ा भरोसा
2026-09-17
-
iPhone 18 Pro Max चार्जिंग स्पीड और फीचर्स - पूरी जानकारी
2026-09-17
-
Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-09-16
-
Oppo Find X10 Series Launch: ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
2026-09-14
-
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के खास फीचर्स कन्फर्म
2026-09-12
-
iQOO 16 का डिज़ाइन सामने आया: iQOO Pad Ultra के साथ इस महीने लॉन्च होगा
2026-09-11
-
एप्पल ने आईफोन 17 और 16 की कीमतें बढ़ाईं, जानिए नए दाम
2026-09-10
-
iPhone 18 Pro Max Video Leak: लॉन्च से पहले डार्क चेरी और ब्लू रंग में दिखे नए फोन
2026-09-07
-
वीवो X500 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक रूप से जारी
2026-09-03
-
AI की ताकत से बढ़ेगा डेटा सेंटर बाजार, 2029 तक 6 GW क्षमता
2026-09-02
-
Samsung Galaxy S27 3C Certification: चार्जिंग स्पीड का खुलासा
2026-09-02
-
Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा $58 मिलियन का पैकेज
2026-09-02
-
Poco F9 Pro और F9 Ultra लॉन्च आज: जानें स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स
2026-09-01
-
Vivo X500 Pro और Pro Max के टेलीफोटो कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-08-26