Make in India : देश से अप्रैल-सितंबर में 10 अरब डॉलर के आईफोन का निर्यात
खबर सार :-
भारत का आईफोन निर्यात अप्रैल से सितंबर की अवधि में 10 अरब डॉलर रहा। यह मेक इन इंडिया का असर है। इंडस्ट्री के अनुसार पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले यह 75 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार एप्पल ने अकेले सितंबर माह में 1.25 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का निर्यात किया है। भारत का स्मार्टफोन बजार वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।
खबर विस्तार : -
Make in India : भारत का आईफोन निर्यात अप्रैल-सितंबर अवधि में करीब 10 अरब डॉलर या 88,500 करोड़ रुपए रहा है। यह जानकारी इंडस्ट्री की ओर से दी गई। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत अधिक है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "भारत में बने उत्पादों पर पूरी दुनिया विश्वास कर रही है।
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, एप्पल ने अकेले सितंबर में 1.25 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का निर्यात किया है, जो पिछले साल इसी महीने में किए गए 49 करोड़ डॉलर के निर्यात से काफी ज्यादा है। इंडस्ट्री अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 26 के पहले पांच महीनों में भारत का स्मार्टफोन निर्यात 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जो नया रिकॉर्ड है। स्मार्टफोन निर्यात का आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) की इसी अवधि के 64,500 करोड़ रुपए से 55 प्रतिशत अधिक है।
Make in India : सालाना 2 प्रतिशत की दर से वृद्धि
इससे पहले इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत का स्मार्टफोन बाजार 2025 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है और इस दौरान कुल 6 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 50,000 रुपए से अधिक कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन ने ग्रोथ को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई, जबकि 10,000-20,000 रुपए का मिड-रेंज सेगमेंट कुल बिक्री के मामले में सबसे बड़ा रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, "क्षेत्रीय स्तर पर, उत्तरी राज्यों ने 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया, जबकि दक्षिणी क्षेत्र में सबसे तेजी से वृद्धि हुई है।
Make in India : एप्पल सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड
शिपमेंट में 35 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ एप्पल सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनकर उभरा है। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ सकती है। साथ ही मार्केट वैल्यू में 24 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है।
प्रीमियम सेगमेंट, सुपर-प्रीमियम सेगमेंट (50,000 रुपए-1,00,000 रुपए) के स्मार्टफोन का बाजार सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ सकता है। वहीं, अपर-प्रीमियम सेगमेंट (1,00,000 रुपए और उससे अधिक) के स्मार्टफोन का बाजार सालाना आधार पर 167 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसकी वजह फ्लैगशिप स्मार्टफोन की मांग का बढ़ना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़
2026-09-18
-
सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनता भारत: ग्लोबल कंपनियों का बढ़ा भरोसा
2026-09-17
-
iPhone 18 Pro Max चार्जिंग स्पीड और फीचर्स - पूरी जानकारी
2026-09-17
-
Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-09-16
-
Oppo Find X10 Series Launch: ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
2026-09-14
-
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के खास फीचर्स कन्फर्म
2026-09-12
-
iQOO 16 का डिज़ाइन सामने आया: iQOO Pad Ultra के साथ इस महीने लॉन्च होगा
2026-09-11
-
एप्पल ने आईफोन 17 और 16 की कीमतें बढ़ाईं, जानिए नए दाम
2026-09-10
-
iPhone 18 Pro Max Video Leak: लॉन्च से पहले डार्क चेरी और ब्लू रंग में दिखे नए फोन
2026-09-07
-
वीवो X500 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक रूप से जारी
2026-09-03
-
AI की ताकत से बढ़ेगा डेटा सेंटर बाजार, 2029 तक 6 GW क्षमता
2026-09-02
-
Samsung Galaxy S27 3C Certification: चार्जिंग स्पीड का खुलासा
2026-09-02
-
Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा $58 मिलियन का पैकेज
2026-09-02
-
Poco F9 Pro और F9 Ultra लॉन्च आज: जानें स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स
2026-09-01
-
Vivo X500 Pro और Pro Max के टेलीफोटो कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-08-26