दुनिया में बनने वाला हर पांच में एक आईफोन भारत में तैयार, घरेलू बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर
खबर सार :-
भारत एप्पल की वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है। हर पांच में एक आईफोन का भारत में बनना, हाई-एंड मॉडल की स्थानीय असेंबली और बढ़ता एक्सपोर्ट देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाता है। लोकल प्रोडक्शन से एप्पल को लागत में लाभ और भारत को रोजगार व निर्यात बढ़त मिल रही है। आने वाले वर्षों में यह साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
iPhone Production: एप्पल की हालिया फाइलिंग के अनुसार, दुनिया में बनने वाले हर पांच आईफोन में से एक अब भारत में मैन्युफैक्चर होता है। कंपनी की ग्लोबल प्रोडक्शन वैल्यू में भारत का योगदान बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। यह बदलाव न सिर्फ भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को दिखाता है, बल्कि एप्पल की सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।
भारत में एप्पल की घरेलू बिक्री पहुंची 9 अरब डॉलर
फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में एप्पल इंडिया की घरेलू बिक्री बढ़कर 9 अरब डॉलर हो गई है। एनालिस्ट के अनुसार, हालांकि एप्पल की कुल वैश्विक आय 416.1 अरब डॉलर है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी फिलहाल केवल 2 प्रतिशत के करीब है, लेकिन भारतीय बाजार में तेज रफ्तार से ग्रोथ देखी जा रही है। कंपनी पहली बार भारत में हाई-एंड आईफोन प्रो और प्रो मैक्स मॉडल का भी उत्पादन शुरू कर चुकी है, जो भारत में टेक्नोलॉजी और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा कदम माना जा रहा है।
अमेरिकी बाजार अब भी एप्पल का सबसे बड़ा आधार
फाइलिंग में बताया गया कि 2025 में अकेले अमेरिकियों ने 178.4 अरब डॉलर के एप्पल प्रोडक्ट्स खरीदे, जो कुल आय का 43 प्रतिशत है। भारत से अमेरिका को होने वाली आईफोन शिपमेंट में भी तेज इजाफा हो रहा है। यूरोप 26.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे और ग्रेटर चीन 15.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पिछले दस वर्षों में एप्पल इंडिया की आय लगभग 8 गुना बढ़ी है, जिसमें आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एयरपॉड्स और एक्सेसरीज की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा है।
भारत से 7.5 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट
वित्त वर्ष 25 में भारत में एप्पल के प्रोडक्शन की फ्रेट-ऑन-बोर्ड (FOB) वैल्यू 22 अरब डॉलर रही, जिसमें से 7.5 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। लोकल मैन्युफैक्चरिंग की वजह से कंपनी को आयातित फोन पर लगने वाली 16 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी की बचत होती है, जिससे घरेलू बिक्री में और बढ़ोतरी हो रही है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अर्निंग्स कॉल में कहा कि कंपनी साल के सबसे बिजी सीजन में “अब तक के सबसे मजबूत लाइनअप” के साथ प्रवेश कर रही है। हाल ही में भारत और यूएई जैसे उभरते बाजारों में नए स्टोर खोले गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सैमसंग गैलेक्सी Z Flip8 डिस्काउंट, Fold8 और नई वॉच पर ऑफर्स
2026-08-10
-
भारत में Meta के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम पर सरकार की सख्ती
2026-08-09
-
Redmi Note 17: भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ
2026-08-06
-
vivo V80 Lite 5G को लेकर बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म
2026-08-06
-
Redmi K100 Pro स्मार्टफोन के कैमरा और बैटरी फीचर्स का खुलासा
2026-08-05
-
Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, जानिए डील
2026-08-04
-
व्हाट्सएप अकाउंट पर मेटा का बड़ा एक्शन
2026-08-04
-
सैमसंग का कम बजट में लम्बी बैटरी वाला फोन Galaxy F70 Pro लांच
2026-08-03
-
Huawei nova 16 SE जल्द देगा दस्तक, 8500एमएएच बैटरी और दमदार फीचर्स होंगे लैस
2026-07-28
-
Smartphone-Laptop से लेकर रक्षा उपकरणों तक की Overheating कम करेगी New Technology, आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
2026-07-27
-
Oppo A7 Pro Max : ओप्पो ने कन्फर्म किया धांसू फोन, 10,000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगी एंट्री
2026-07-27
-
जेमिनी का एआई धमाका: 95 करोड़ मासिक यूजर्स के साथ गूगल ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-07-23
-
एप्पल की एंट्री से बेफिक्र सैमसंग: कहा- रातोंरात नहीं हासिल हो सकता हमारा 7 साल का फोल्डेबल अनुभव
2026-07-23
-
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026: 23 जुलाई से जुड़ी वो कहानी, जिसने भारत को दी नई पहचान
2026-07-22
-
Honor X7e Plus 5G लॉन्च : 8100mAh बैटरी और IP69K रेटिंग वाला नया स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-07-22