भारत 6जी, एआई और सैटेलाइट कम्युनिकेशन में निभाएगा अहम भूमिका : ज्योतिरादित्य सिंधिया
खबर सार :-
आईएमसी 2025 भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक इवेंट बनने जा रहा है, जिसमें 6G, AI, सैटकॉम और साइबर सुरक्षा पर फोकस रहेगा। यह भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को सशक्त करेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शुरू किया गया 'Aspire Program' स्टार्टअप्स को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
खबर विस्तार : -
IMC 2025: केंद्र की एनडीए सरकार में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025, 8 अक्टूबर से शुरू होगा और इसमें ग्लोबल टेलीकॉम लीडर्स, इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और नीति निर्माता एक छत के नीचे आएंगे। करीब चार-दिन चलने वाले इस मेगा इवेंट में 6जी टेक्नोलॉजी के भविष्य, एआई नेटवर्क, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अगली पीढ़ी के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा।
नेक्स्ट जेनरेशन के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आयोजन की समीक्ष करते हुए कहा कि आईएमसी 2025 ग्लोबल टेलीकॉम सेक्टर में भारत के नेतृत्व को साबित करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चार दिवसीय मेगा इवेंट ग्लोबल टेलीकॉम लीडर्स, इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं को एक छत के नीचे एकजुट करेगा और 6 जी, एआई-नेटिव नेटवर्क, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अगली पीढ़ी के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रोडमैप को आकार देगा, जिससे ग्लोबल टेलीकॉम सेक्टर में भारत के नेतृत्व की पुष्टि होगी। इस वर्ष स्टार्टअप्स पर केंद्रित कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए, सिंधिया ने 'आईएमसी एस्पायर प्रोग्राम' की शुरुआत की घोषणा की, जो उद्यमियों को निवेशकों और वित्तीय संस्थानों से जोड़ेगा।
IMC 2025: स्टार्टअप्स के लिए विशेष पहल
केंद्रीय मंत्री के अनुसार स्टार्टअप्स के लिए इस बार विशेष पहल के तहत ‘IMC Aspire Program’ की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप्स को वेंचर कैपिटलिस्ट्स, प्राइवेट इक्विटी प्रमोटर्स और निवेश बैंकरों से जोड़ना है। यही नहीं, पहली बार, लगभग 500 स्टार्टअप्स और 300 से अधिक निवेशक एक साथ आएंगे, जो स्टार्टअप्स और वेंचर फाइनेंसिंग के बीच सेतु का कार्य करेगा।
6जी टेक्नोलॉजी की ग्लोबल रेस में भारत की भूमिका
सिंधिया ने कहा कि भारत 6जी टेक्नोलॉजी की ग्लोबल रेस में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 6जी के लिए मानक और प्रोटोकॉल पहले से ही विकसित किए जा रहे हैं और 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया भारत 6जी एलायंस इस प्रगति में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह एलायंस आईएमसी 2025 की चर्चाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इस कार्यक्रम में 'अंतरराष्ट्रीय एआई समिट' का भी आयोजन होगा, जहां विशेषज्ञ एआई में नई एडवांसमेंट और एप्लीकेशंस पर चर्चा करेंगे।
आकर्षण का केंद्र 'सैटकॉम शिखर सम्मेलन'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम आईएमसी के एक भाग के रूप में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट आयोजित कर रहे हैं। एक अन्य प्रमुख आकर्षण 'सैटकॉम शिखर सम्मेलन' होगा, जो सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज पर केंद्रित होगा। सिंधिया ने बताया कि सैटकॉम सेवाओं के लिए तीन लाइसेंस पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं और इस विषय पर इस आयोजन के दौरान गहन चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, डेटा सुरक्षा और यूजर्स की सुरक्षा पर एक 'साइबर सिक्योरिटी समिट' भी आयोजित की जाएगी। सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार सेवाएं प्रदान करना जितना महत्वपूर्ण है, हमारे 1.2 अरब ग्राहकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
WhatsApp में शेड्यूल मैसेज फीचर वैश्विक स्तर पर जारी, जानें तरीका
2026-11-26
-
Redmi K100 Ultra कैमरा लीक: मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
2026-11-26
-
SpaceX को 10 लाख AI सैटेलाइट तैनात करने की मंजूरी
2026-11-26
-
Honor Magic9 Lite+ लॉन्च से पहले इटली में बिका, 9530mAh बैटरी
2026-11-25
-
Motorola Razr 2027 के फीचर्स और लॉन्च तारीख लीक, जनवरी में दस्तक
2026-11-25
-
भारत की अंतरिक्ष में बड़ी उड़ान! निजी PSLV रॉकेट 2027 में होगा लॉन्च
2026-11-25
-
गूगल क्लाउड में छंटनी की खबरें गलत, सिर्फ 30 पद हुए खत्म
2026-11-24
-
डेटा सेंटर बूम से 2030 तक बढ़ेगी 3.5 करोड़ वर्गफुट वेयरहाउसिंग मांग
2026-11-16
-
Honor Magic10 सीरीज में मिल सकता है 200MP कैमरा और LOFIC तकनीक
2026-11-15
-
Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर में लॉन्च, चिपसेट में बदलाव
2026-11-14
-
Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, यूजर्स परेशान
2026-11-13
-
ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में हुई बड़ी तरक्की
2026-11-12
-
Honor ला रही है 8000mAh बैटरी वाला नया वाइड-स्क्रीन फोन
2026-11-11
-
सैमसंग ला रहा है रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, वर्टिकल स्क्रीन से होगी नई शुरुआत
2026-11-11
-
WhatsApp का मेगा प्लान! AI, पेमेंट और चैट में होंगे बड़े बदलाव
2026-11-11