Ghibli Image बनाने के चक्कर में हो सकते हैं कंगाल, साइबर स्कैमर्स ऐसे बना रहे शिकार
खबर सार :-
सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके Ghibli Image Style के अगर आप भी दीवाने बन चुके हैं और इसे हर हालत में बनाना चाहते हैं तो सतर्क हो जाइए। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी अन्य Websites का इस्तेमाल करना आपको भारी पड़ सकता है।
खबर विस्तार : -
Ghibli Image: सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके Ghibli Image Style के अगर आप भी दीवाने बन चुके हैं और इसे हर हालत में बनाना चाहते हैं तो सतर्क हो जाइए। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी अन्य Websites का इस्तेमाल करना आपको भारी पड़ सकता है। Scammers ने मौका ढूंढ लिया है और फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या चेतावनी जारी की गई है और कैसे आप इससे बच सकते हैं।
Facial Details चोरी होने का खतरा
Ghibli Image Style के लिए आपको अपनी पिक्चर के साथ जरूरी Prompts को अपलोड करना होता है, ऐसे में अनाधिकृत वेबसाइट्स पर यह डिटेल्स शेयर करने पर Facial Details चोरी होने का खतरा है। Experts ने इसको लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अगर आप बिना सोचे-समझे कहीं भी अपने डिटेल्स को शेयर करते हैं तो Cyber Scammers या उनके ग्रुप तक आपकी निजी जानकारियां पहुंच सकती है। इससे आपके साथ Cyber Fruad हो सकता है।
फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान
ओपेनएआई के ChatGPT द्वारा शुरू किए गए Ghibli Image Style की पॉपुलैरिटी को देखते हुए तमाम Cyber Scammers फर्जी वेबसाइट्स के जरिए ऐसी इमजेज को फ्री में बनाने का दावा कर रहे हैं। जैसे आप इन वेबसाइट्स पर एंटर करके अपनी इमेज सहित अन्य डिटेल्स को शेयर करते हैं तो यह स्कैमर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं या फिर आपके Facial Details के जरिए किसी अवैध काम को अंजाम दे सकते हैं।
Facial Details लीक होने से ये है खतरा
Ghibli Image Style बनाने के चक्कर में अगर आप फेक वेबसाइट्स पर जाकर अपनी फेस डिटेल्स को शेयर करते हैं तो Cyber Scammer इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। फेशियल रिकग्निजेशन के जरिए स्कैमर Face ID के जरिए खुलने वाले आपके स्मार्टफोन को Unlock कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फोटो को Tag कर सकते हैं या फिर Face ID के जरिए खुलने वाले किसी भी ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। इस तरह आपके साथ बहुत बड़ा स्कैम हो सकता है। ऐसे में आप Ghibli Image Style बनाते समय काफी सतर्क रहें और ऑफिशियल वेबसाइट या माध्यमों का ही प्रयोग करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Poco X8s स्मार्टफोन वैश्विक बाजार में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-10-26
-
10000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ वीवो वाई600 लॉन्च, जानें कीमत
2026-10-26
-
भारत में AI बूम, शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर बढ़ेगी वैल्यूएशन
2026-10-21
-
Oppo Reno17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, बैटरी और कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-10-21
-
Redmi K100 Features: कैमरे और बैटरी की नई जानकारियां सामने आईं
2026-10-21
-
हॉलीज पर साइबर अटैक, 27.6 लाख ग्राहकों का डेटा लीक
2026-10-19
-
iQOO Neo12 लॉन्च की तारीख कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने
2026-10-19
-
Amazon Sale: सस्ते में खरीदें iPhone 16, जानें शानदार ऑफर्स और कीमत
2026-10-19
-
Poco X8 Series Comparison: X8 Power, Pro और Base Model में अंतर
2026-10-17
-
Vivo V80 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2026-10-17
-
RedMagic 12 Pro+ Launch: 185Hz Screen और RGB कूलिंग के साथ पेश
2026-10-16
-
Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च
2026-10-16
-
Tecno Spark 50s 5G India Launch: 16 अक्टूबर को आ रहा नया फोन
2026-10-15
-
वनवेब को स्टारलिंक से पहले मंजूरी मिले: सुनील मित्तल की मांग
2026-10-14
-
अगली कनेक्टिविटी क्रांति को दिशा दे सकता है भारत: जीएसएमए
2026-10-14