Cloudflare Down: क्लाउडफ्लेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी, X से लेकर ChatGPT तक सैकड़ों वेबसाइट्स ठप
खबर सार :-
Cloudflare down: इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्लाउडफ्लेयर के सर्वर डाउन हो गए हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर), एआई प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी और कई अन्य वेबसाइटें डाउन हो गई हैं। भारत सहित दुनिया भर में हज़ारों उपयोगकर्ता इन ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने, सामग्री देखने या लॉग इन करने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Cloudflare down: Cloudflare में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर की कई लोकप्रिय वेबसाइटें और ऐप्स अचानक बंद हो गए हैं। जिसके कारण X, Gemini, Perplexity और ChatGPT सहित कई प्लेटफ़ॉर्म की सेवाएं बाधित हो गई हैं। संबंधित वेबसाइटें खोलने पर "त्रुटि कोड 500" दिखाई दे रहा है। PayPal और Uber जैसी सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं।
Cloudflare down: शाम 4:37 बजे शुरू हुईं दिक्कतें
Downdetector वेबसाइट के अनुसार, समस्या भारतीय समयानुसार शाम 4:37 बजे शुरू हुई। इस बीच, Cloudflare की टीम ने इस समस्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी टीम इस समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रही है। उपयोगकर्ता शिकायत कर रहे हैं कि X खोलने पर वे फ़ीड या पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं। कई उपयोगकर्ता अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी शिकायत कर रहे हैं कि X खाता खोलने पर एक खाली पृष्ठ दिखाई देता है। हैदराबाद में एयरटेल की ब्रॉडबैंड सेवाएं भी डाउन थीं और दावा किया गया है कि कुछ ही देर पहले उन्हें बहाल कर दिया गया है।
Cloudflare में आई तकनीकी खराबी
Cloudflare ने अपने स्टेटस पेज पर बताया है कि वह कई ग्राहकों को प्रभावित करने वाली एक तकनीकी खराबी की जांच कर रहा है। कंपनी के अनुसार, "व्यापक रूप से 500 एरर आ रहा है, और Cloudflare डैशबोर्ड और API भी डाउन हैं। स्थिति को समझने और समस्या का समाधान करने के लिए काम जारी है।"
सबसे ज्यादा परेशानी X यूजर्स को आ रही
इंटरनेट पर आप जो वेबसाइट्स देखते हैं या फिर जिन सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं, उनपर दिख रहा कंटेंट (फ़ोटो, वीडियो, फ़ाइलें या टेक्स्ट) चुनिंदा कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क्स (CDNs) के सर्वर पर सेव रहता है। ऐसे में Cloudflare के सर्वर में बड़ी संख्या में वेबसाइटों की सामग्री होती है, और जब यह प्रभावित हुई, तो सभी संबंधित वेबसाइटें ठप हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
21 किमी की ऊंचाई पर DRDO की बड़ी उड़ान, स्वदेशी HAPS का सफल टेस्ट
2026-10-06
-
डेटा सेंटर बूम में बढ़े खतरे, बिजली से साइबर सुरक्षा तक चुनौती
2026-10-06
-
vivo Y32 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
2026-10-06
-
vivo V80 भारत में पेश, जानिए कैमरे और बड़ी बैटरी के सभी फीचर्स
2026-10-06
-
Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-10-01
-
vivo X Fold6: यूरोप में कीमत और फीचर्स लीक, जल्द वैश्विक लॉन्च
2026-09-30
-
शाओमी 18 के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा
2026-09-29
-
vivo X Fold 6 के वैश्विक और भारतीय लॉन्च की तारीख लीक
2026-09-28
-
वीवो Y600i स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च
2026-09-25
-
vivo V80 Launch in India: विवो वी80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
2026-09-24
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23
-
वीवो एक्स500 सीरीज की यूरोप में लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स घोषित
2026-09-22
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और सैंपल हुए जारी
2026-09-22
-
Google पर €403 मिलियन जुर्माना, लोकेशन डेटा पर EU की बड़ी कार्रवाई
2026-09-21
-
Google Pixel 11 vs 11 Pro: कीमत और फीचर्स की तुलना
2026-09-21