भारत पर Apple का बड़ा दांव: Tim Cook बोले- iPhone 17 की सफलता से चमका एप्पल, सबसे बड़ा मौका अभी बाकी
खबर सार :-
एप्पल की रिकॉर्ड कमाई और भारत पर बढ़ता फोकस यह दर्शाता है कि कंपनी उभरते बाजारों को अपनी भविष्य की रणनीति का केंद्र बना रही है। तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग, नए यूजर्स और डिजिटल विस्तार भारत को एप्पल के लिए बड़ा अवसर बनाते हैं। आने वाले वर्षों में भारत कंपनी की ग्रोथ का प्रमुख इंजन साबित हो सकता है।
खबर विस्तार : -
Apple record revenue: अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल के सीईओ टिम कुक ने जानकारी दी है कि कंपनी ने मार्च तिमाही में राजस्व के नए रिकॉर्ड बनाए और भारत सहित लगभग हर उभरते बाजार में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की। उन्होंने कहा कि हमने मार्च तिमाही में रेवेन्यू के रिकॉर्ड बनाए और हर भौगोलिक क्षेत्र में दोहरे अंकों में ग्रोथ की, जिसमें ग्रेटर चीन और बाकी एशिया-पैसिफिक में मजबूत दोहरे अंकों की ग्रोथ शामिल है।
जनवरी-मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद एनालिस्ट्स के साथ बातचीत के दौरान टिम कुक ने कहा कि हमने विकसित और उभरते, दोनों तरह के बाजारों में मार्च तिमाही के रेवेन्यू रिकॉर्ड भी बनाए और भारत सहित, जिन लगभग सभी उभरते बाजारों पर हम नजर रखते हैं, उनमें दोहरे अंकों की ग्रोथ देखी।
भारत में लगातार बढ़ रही Apple स्टोर्स की संख्या
कुक ने आगे कहा कि हम भारत में अपना छठा स्टोर खोलने को लेकर भी बहुत उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा रहा कि हाल के वर्षों में भारत में हमारी ग्रोथ कैसे जारी रही है; यह दुनिया भर में और भी ज्यादा ग्राहकों और उभरते बाजारों से जुड़ने के हमारे बड़े प्रयासों का ही एक हिस्सा है। भारत में आईफोन के बढ़ते यूजर बेस और बढ़ते मध्यम वर्ग से मिलने वाले अवसरों के संदर्भ में बाजार के विकास को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। कुक ने कहा कि हम कुछ समय से इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा पीसी बाजार है। यहां काफी समय से बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, बाजार में हमारी हिस्सेदारी अभी भी काफी कम है। इसलिए मुझे लगता है कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमारे लिए यहां कितनी बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।

मार्केट में तेजी से बढ़ रहा Apple के प्रोडक्ट्स का यूजर बेस
कुक ने आगे कहा कि यहां बहुत से लोग मध्यम वर्ग में शामिल हो रहे हैं, और हमारे पास उनके लिए अभी भी और भविष्य में भी बेहतरीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। अगर आप हमारी सभी कैटेगरी आईफोन से लेकर मैक, आईपैड और घड़ी तक के ज्यादातर ग्राहकों को देखें, तो वे पहली बार इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यहां हमारे प्रोडक्ट्स का यूजर बेस तेजी से बढ़ रहा है। कुल मिलाकर, मैं भारत को लेकर बेहद उत्साहित हूं। आईफोन से होने वाला रेवेन्यू 57 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है। इस ग्रोथ का मुख्य श्रेय आईफोन-17 सीरीज को जाता है।
MacBook से होने वाला रेवेन्यू 8.4 बिलियन डॉलर
एप्पल के सीएफओ केवन पारेख ने कहा कि जिन ज्यादातर बाजारों पर हम नजर रखते हैं, जिनमें अमेरिका, लैटिन अमेरिका, ग्रेटर चीन, पश्चिमी यूरोप, भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया शामिल हैं। उन सभी में आईफोन की बिक्री में दोहरे अंकों की ग्रोथ दर्ज की गई है। मैक से होने वाला रेवेन्यू 8.4 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत ज्यादा है। इस ग्रोथ का मुख्य श्रेय मैकबुक नियो जैसे हाल ही में लॉन्च किए गए दमदार प्रोडक्ट्स को जाता है। पारेख ने बताया कि हमने विकसित और उभरते, दोनों तरह के बाजारों में ग्रोथ की है; भारत और इंडोनेशिया समेत कई उभरते बाजारों में हमारी ग्रोथ दो अंकों में रही। इस तिमाही के दौरान, आईपैड खरीदने वाले आधे से ज्यादा ग्राहक ऐसे थे जो पहली बार यह प्रोडक्ट खरीद रहे थे।
ipad से होने वाली कमाई में दो अंकों की ग्रोथ
कंपनी के मुताबिक, इनमें से कई ग्राहक हमारे उभरते बाजारों से हैं, जहां हमने आईपैड से होने वाली कमाई में दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की है; इनमें भारत, मेक्सिको और थाईलैंड शामिल हैं। इसके अलावा, 451 रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में ग्राहकों की संतुष्टि का स्तर 98 प्रतिशत रहा। खास बात यह है कि एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस ने भी इस तिमाही की कमाई से जुड़ी रिपोर्ट में पहली बार हिस्सा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
RedMagic 12 Pro+ Launch: 185Hz Screen और RGB कूलिंग के साथ पेश
2026-10-16
-
Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च
2026-10-16
-
Tecno Spark 50s 5G India Launch: 16 अक्टूबर को आ रहा नया फोन
2026-10-15
-
वनवेब को स्टारलिंक से पहले मंजूरी मिले: सुनील मित्तल की मांग
2026-10-14
-
अगली कनेक्टिविटी क्रांति को दिशा दे सकता है भारत: जीएसएमए
2026-10-14
-
Realme 16 और 16T स्मार्टफोन महंगे, जानें नई कीमतें
2026-10-13
-
vivo X Fold 6 नेबुला टील भारत में लॉन्च: कीमत और फीचर्स
2026-10-12
-
Oppo के नए वाइड-स्क्रीन फोन रेनो एक्स के स्पेसिफिकेशंस लीक
2026-10-09
-
गूगल ने दुनियाभर में लॉन्च किया SynthID डिटेक्टर टूल
2026-10-08
-
21 किमी की ऊंचाई पर DRDO की बड़ी उड़ान, स्वदेशी HAPS का सफल टेस्ट
2026-10-06
-
डेटा सेंटर बूम में बढ़े खतरे, बिजली से साइबर सुरक्षा तक चुनौती
2026-10-06
-
vivo Y32 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
2026-10-06
-
vivo V80 भारत में पेश, जानिए कैमरे और बड़ी बैटरी के सभी फीचर्स
2026-10-06
-
Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-10-01
-
vivo X Fold6: यूरोप में कीमत और फीचर्स लीक, जल्द वैश्विक लॉन्च
2026-09-30